{"_id":"5d5c2cbd8ebc3e6c9c4c886f","slug":"3-25-lakh-cash-loot-by-businessman-in-police-station-surir-mathura-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः जन्माष्टमी के हाईअलर्ट पर बेखौफ बदमाश, धान व्यापारी से सवा तीन लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः जन्माष्टमी के हाईअलर्ट पर बेखौफ बदमाश, धान व्यापारी से सवा तीन लाख लूटे
Wed, 21 Aug 2019 12:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 21 Aug 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
जन्माष्टमी के अलर्ट के बीच बदमाशों ने मंगलवार रात धान व्यापारी से मारपीट कर सवा तीन लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों के हमले में व्यापारी घायल हो गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लुटेरों की तलाश की लेकिन, कोई बदमाश हाथ नहीं लगा।
घटना मंगलवार की रात करीब पौने दस बजे की है। कोतवाली सुरीर के टैंटी गांव-कराहरी मार्ग पर रजबहा के पास अपाचे सवार बदमाशों ने मारपीट करते हुए हथियार के बल पर धान व्यापारी कराहरी निवासी पवन अग्रवाल पुत्र चंद्रपाल से 3.25 लाख रुपये लूट लिए।
बताया गया है कि व्यापारी मथुरा मंडी से गांव लौट रहा था। रास्ते में उसे गांव का युवक छोटू भी मिल गया। बाइक पर दोनों अपने गांव जा रहे थे। व्यापारी संग छोटू से भी लुटेरों ने मारपीट की है। आरोप है कि वारदात की सूचना देने के बावजूद पुलिस काफी देर बाद पहुंची।

इस वारदात से पीड़ित दहशत में है। वहीं लोगों ने पुलिस गश्त पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि लूट की यह वारदात तब हुई है जब श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिले भर में अलर्ट जारी किया गया है। कोतवाली प्रभारी अनूप सरोज ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।