फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3.13 lack families will be get wheat andrice

3.13 लाख परिवारों को गेहूं और चावल के साथ मिलेगी मक्का

Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
3.13 lack families will be get wheat andrice
मैनपुरी। जिले में 3.13 लाख परिवारों को गेहूं और चावल के साथ मक्का मिलेगी। अब तक राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल का ही वितरण किया जाता रहा है। इस बार शासन ने मक्का का वितरण कराने के आदेश देने के साथ ही आवंटन भी कर दिया है। पांच फरवरी से शुरू होने वाले वितरण में उपभोक्ताओं को मक्का का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें अंत्योदय कार्ड धारकों को 15 किलो गेहूं, 15 किलो चावल और पांच किलो मक्का प्रति कार्ड उपलब्ध कराई जाएगी। पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलो गेहूं, दो किलो चावल और एक किलो मक्का उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

दोनों ही प्रकार के कुल 3.13 लाख कार्ड धारकों को दो रुपये प्रति किलो की दर से गेहूं, तीन रुपये प्रति किलो की दर से चावल और एक रुपये प्रति किलो की दर से मक्का के लिए भुगतान करना होगा। जिले के 786 डीलरों द्वारा पांच फरवरी से 18 फरवरी तक सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक वितरण किया जाएगा। इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का किया जाएगा पालन
राशन वितरण में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए इंतजामों के लिए भी विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। इसमें ई-पॉस मशीन पर बायोमेट्रिक लगाने से पहले साबुन-पानी या सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सामाजिक दूरी का भी कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

फैक्ट फाइल
-3.13 लाख हैं कुल कार्डधारक
-2.67 लाख हैं पात्र गृहस्थी कार्डधारक
-45638 हैं अंत्योदय कार्डधारक
-01 रुपये प्रति किलो में मिलेगी मक्का
फरवरी में राशन कार्डधारकों को मक्का का वितरण किया जाएगा। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट एक किलो और अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रतिकार्ड पांच किलो मक्का एक रुपये प्रति किलो की दर से दी जाएगी।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed