फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2nd day of trewal mart

टूरिज्म शो केस में बहुत कुछ, पहले एयरपोर्ट बनाइए

Tue, 23 Feb 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Tue, 23 Feb 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
2nd day of trewal mart
ताजमहल के अलावा उत्तर प्रदेश में हेरिटेज आर्क, बुद्ध सर्किट, वाइल्ड लाइफ, एडवेंचर टूरिज्म, टेंपल टूरिज्म की तरह बहुत कुछ देखने लायक है, लेकिन पहले एयरपोर्ट तो बनाइए। यूपी ट्रेवल मार्ट के दूसरे दिन होटल क्लार्क शिराज में बी 2 बी मीटिंग में आगरा आने के लिए टूर आपरेटरों ने अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों की जरूरत बताई। जाट आंदोलन के चलते यूपी ट्रेवल मार्ट में आने वाले कई आपरेटर जयपुर हाइवे और जयपुर शताब्दी कैंसल होने से नहीं आ सके।
विज्ञापन


यूपी के दूसरे ट्रेवल मार्ट में सोमवार को 700 बी 2 बी मीटिंग हुई। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक टूर आपरेटरों को 20 के करीब मीटिंग करनी अनिवार्य की गई। दोपहर तक मीटिंग के अच्छे दौर चले, लेकिन उसके बाद ही जयपुर हाइवे जाट आंदोलन के चलते बंद होने और जयपुर शताब्दी ट्रेन के कैंसल होने की खबरें आने लगी। इस पर विदेशी टूर आपरेटरों ने सवाल उठाए कि जब अनिश्चितता और असुरक्षा का भाव है तो वह अपने पर्यटकों को आगरा कैसे भेजें। आगरा तक सीधे आने के लिए इंटरनेशनल फ्लाइट ही नहीं है। देश के दूसरे शहरों में जाने के लिए भी उड़ान नहीं। ऐसे में पर्यटक की दो या तीन दिन की आइटनरी कैसे संभव है। अगर आगरा हवाई मार्ग से जुड़ा होता तो जयपुर या दिल्ली से पर्यटक फ्लाइट से तो आ सकते थे। विदेशी आपरेटरों के कई क्लाइंट जयपुर रूट बंद होने से फंस गए। इसका असर ट्रेवल मार्ट पर भी पड़ा। स्टॉल संचालक अपने क्लाइंट से फोन पर उनकी सुरक्षा और उन्हें आगरा लाने की व्यवस्थाएं करने में लग गए।
विज्ञापन


ट्रेवल मार्ट में साइट सीन नहीं
ट्रेवल मार्ट में 23 देशों के 60 टूर आपरेटर हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन तीन दिन के कार्यक्रम में आगरा के स्मारकों की भी साइट सीन नहीं कराई जा रही। प्रदेश सरकार ताजमहल के अलावा बाकी स्मारकों को टूरिस्ट आइटनरी में शामिल कराने के प्रयास कर रही है, लेकिन तीन दिन के ट्रेवल मार्ट में एक दिन भी आगरा के लेसर नोन मान्यूमेंट के साइट सीन के लिए नहीं रखा गया। सूत्रों के मुताबिक ऐसा जानबूझ कर किया गया, जिससे टूर आपरेटर अपनी आंखों से स्मारकों तक पहुंच का रास्ता, ट्रैफिक जाम, अतिक्रमण और लपकों के आतंक को न देख सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed