फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   297 health workers fully immune

297 स्वास्थ्य कर्मी हुए पूर्ण प्रतिरक्षित

Tue, 16 Feb 2021 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
297 health workers fully immune
कासगंज में कोरोना का वेक्सीनेशन कराता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य कर्मियों की दूसरी डोज लगाने एवं वंचित स्वास्थ्यकर्मियों का 11 केंद्रों पर टीकाकरण किया। 297 स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी दूसरी डोज लगवाई। टीकाकरण में वंचित स्वास्थ्यकर्मियों की उदासीनता देेखने को मिली। 230 वंचित स्वास्थ्यकर्मी ही टीकाकरण के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

विभाग ने 16 जनवरी को टीकाकरण कराने वाले 301 स्वास्थ्यकर्मियों को उनके निर्धारित 4 केंद्रों पर बुलाया। इनमें से 4 कर्मी अपनी दूसरी डोज लगवाने के लिए निर्धारित केंद्रों पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

वही अब तक के चक्रों में टीकाकरण कराने से वंचित 845 स्वास्थ्यकर्मियों को सभी 11 केंद्रों पर बुलाया गया, लेकिन इनमें से 230 स्वास्थ्यकर्मी ही अपना टीकाकरण कराने के लिए पहुंचे। अभियान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। इसके बाद अब 18 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed