फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   281 ambulances running without fitness for two years

खतरे में मरीजों की जान: दो साल से बिना फिटनेस के दौड़ रहीं 281 एंबुलेंस, बेखबर बैठे हैं अधिकारी

Sat, 25 Mar 2023 12:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 12:04 PM IST
सार

एआरटीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बिना फिटनेस के चल रही एंबुलेंस की सूची बनाई गई है, इनको नोटिस देंगे। फिटनेस न करवाने पर कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
281 ambulances running without fitness for two years
एंबुलेंस आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा शहर में दो साल से बिना फिटनेस और बीमा के 281 एंबुलेंस दौड़ रही हैं। इनमें चिकित्सकीय उपकरण और मानक भी नहीं हैं। ये धुआं उगल रही हैं, फिर भी आरटीओ विभाग के अधिकारी जांच नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन


आरटीओ कार्यालय में 537 एंबुलेंस हैं। इसमें से 281 एंबुलेंस की बीते दो साल से फिटनेस नहीं हुई है। बीमा की मियाद भी खत्म हो गई है। इससे प्रदूषण तो फैल ही रहा है साथ ही चिकित्सकीय उपकरणों की जांच न होने से मरीजों की जान भी खतरे में है। इन एंबुलेंस चालकों को विभाग की ओर से फिटनेस कराने के लिए नोटिस नहीं दिया और न ही इनको सीज किया गया है। एआरटीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि बिना फिटनेस के चल रही एंबुलेंस की सूची बनाई गई है, इनको नोटिस देंगे। फिटनेस न करवाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

विज्ञापन
विज्ञापन

40 फीसदी एंबुलेंस 10 साल से अधिक हैं पुरानी

आरटीओ के यहां पंजीकृत 537 एंबुलेंस में से 40 फीसदी 10 साल पुरानी हैं। इनको नियमानुसार हर साल आरटीओ के यहां फिटनेस करानी होती है। इसमें धुआं जांच के अलावा वाहन की मौजूदा हालत भी परखी जाती है। चिकित्सकीय उपकरण समेत चालक के लाइसेंस समेत अन्य की भी जांच की जाती। मानक न होने और खटारा हाल में एंबुलेंस होने के कारण चालक इनका फिटनेस कराने नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed