फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 thousand youth applied to register their names in the voter list.

Agra News: मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 28 हजार युवाओं ने किया आवेदन

Fri, 15 Dec 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
28 thousand youth applied to register their names in the voter list.
कासगंज। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए कराए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो गया है। जिले के 28286 युवाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए आवेदन किया है। इन आवेदनों की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। पांच जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिले की तीनों विधानसभाओं की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 27 अक्तूबर को किया गया। उस समय जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 1028573 मतदाता शामिल रहे। लोकसभा चुनाव 2024 में कोई भी युवा अपने मताधिकार से वंचित न रहे इसके लिए 9 दिसंबर तक मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य किया गया। पुनरीक्षण के दौरान 43342 आवेदन प्राप्त हुए। युवाओं ने जहां अपने वोट बढ़वाने के लिए आवेदन किए। वहीं मृतकों के नाम सूची से हटाने के लिए भी आवेदन आए। इसके अलावा सूची में नाम की गलती, स्थान परिवर्तन आदि के लिए भी फार्म भरे गए। सबसे अधिक 15308 आवेदन कासगंज विधान सभा में किए गए। पटियाली में 14670,एवं अमांपुर में 13364 आवेदन हुए। कासगंज विधानसभा में सबसे अधिक 10043 युवाओं ने मतदाता बनने को अपने आवेदन किए। पटियाली विधानसभा में 9280 तथा अमांपुर विधानसभा में 8963 युवाओं ने मतदाता बनने को आवेदन किया। जबकि सबसे अधिक 4069 आवेदन पटियाली विधानसभा में सूची से नाम हटाने के लिए आए। कासगंज में 3072, अमांपुर में 2696 आवेदन सूची से नाम हटाने के लिए आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed