{"_id":"6187c0d30c794e1d2763e3da","slug":"27-new-polling-booths-set-up-in-kasganj-district-for-assembly-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कासगंज जिले में बनाए गए 27 नए पोलिंग बूथ, कुल संख्या हुई 1233","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा चुनाव 2022: कासगंज जिले में बनाए गए 27 नए पोलिंग बूथ, कुल संख्या हुई 1233
Mon, 08 Nov 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 08 Nov 2021 12:09 AM IST
सार
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कासगंज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 27 नए बूथ बनाए गए हैं। जिससे जिले में बूथों की संख्या बढ़कर अब 1233 हो गई है।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिले में लोकसभा चुनाव 2019 में 1206 बूथों पर वोट डाले गए। निर्वाचन आयोग ने वर्तमान में कोरोना के खतरे को देखते हुए बूथों के लिए नए मानक निर्धारित कर दिए हैं। एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं का मानक तय किया गया।
विज्ञापन
इसके आधार पर निर्वाचन आयोग ने निर्धारित मानक से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर नए बूथ निर्धारित करने का आदेश जारी किया। इस आदेश के बाद जिला की तीनों विधानसभाओं में निर्धारित मानक से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का विभाजन कर दिया।
विज्ञापन
जनपद में जो 27 नए बूथ बनाए गए हैं, उनमें सबसे अधिक 16 बूथ कासगंज विधानसभा में बने हैं। अमांपुर में 5 तथा पटियाली में 6 नए बूथ बनाए गए हैं। नए बूथ बन जाने के बाद जहां बूथों पर भीड़ कम होगी। मतदाताओं को भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने में आसानी हो जाएगी।
विज्ञापन
विधानसभा वार बूथों की संख्या
कासगंज- 432
अमांपुर- 370
पटियाली- 431
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि जनपद की तीनों विधान सभाओं में आयोग के निर्धारित मानक के अनुसार 27 नए बूथ बनाए गए हैं। आयोग से नए बूथों को मंजूरी मिल गई है।