{"_id":"5f3017536a176d25c617791b","slug":"27-new-corona-cases-reported-in-mathuta","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona In Agra: संक्रमित टेंट व्यवसायी की गुरुग्राम में मौत, 27 नए मरीज भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona In Agra: संक्रमित टेंट व्यवसायी की गुरुग्राम में मौत, 27 नए मरीज भी मिले
Mon, 10 Aug 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:32 AM IST
सार
- मथुरा जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 44 हुई, 27 नए केस मिलने से अब तक कुल 1165 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद में रविवार को 27 नए कोरोना के केस आए हैं। अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1165 हो गई है। वहीं, कोसी निवासी टेंट व्यवसायी की गुरुग्राम के अस्पताल में मौत हो गई। कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण से ग्रसित भरतपुरिया पेच निवासी एक टेंट व्यवसायी की शनिवार को सुबह गुरुग्राम में इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यवसायी को चार दिन पहले गुरुग्राम में भर्ती कराया था। सीएचसी पर 31 कोरोना संदिग्धों की जांच की गई, जिसमें सभी की रिपोर्ट निगटिव आई।
विज्ञापन
रविवार को टाउनशिप रांची बांगर से 65 वर्षीय महिला, गुरुकुल के पीछे वृंदावन से 45 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय व्यक्ति, बड़ा बाजार गोवर्धन से 17 वर्षीय किशोर, शक्तिनगर महोली से 65 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
यहां भी मिले मरीज
सौंख रोड निवासी 80 वर्षीय महिला, छटीकरा में 28 वर्षीय युवक, छत्ता बाजार में 19 वर्षीय युवक, राधा टाउन मथुरा में 27 वर्षीय युवक, फरह में 22 वर्षीय युवक, सरस्वती विहार वृंदावन में 44 वर्षीय व्यक्ति, वृंदावन में 33 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन में 25 वर्षीय युवक, राधा नगर कृष्णा नगर में 65 वर्षीय महिला व 70 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जसौली मांट में 24 वर्षीय युवती, तलैया माट में 22 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती, राया में 20 वर्षीय युवक, राधिका विहार में 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। नौहझील में 15 वर्षीय बालक, महेंद्र नगर में 25 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर राधा नगर में 32 वर्षीय व्यक्ति, औरंगाबाद में 35 वर्षीय व्यक्ति और मथुरा में 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जसौली मांट में 24 वर्षीय युवती, तलैया माट में 22 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती, राया में 20 वर्षीय युवक, राधिका विहार में 56 वर्षीय महिला, 28 वर्षीय महिला, 42 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित मिली है। नौहझील में 15 वर्षीय बालक, महेंद्र नगर में 25 वर्षीय महिला, कृष्णा नगर राधा नगर में 32 वर्षीय व्यक्ति, औरंगाबाद में 35 वर्षीय व्यक्ति और मथुरा में 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।