फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   27 lakhs stolen from bullion trader's account

Agra News: सराफा कारोबारी के खाते से उड़ाए 27 लाख

Thu, 26 Dec 2024 03:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Dec 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
27 lakhs stolen from bullion trader's account
कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक सराफा कारोबारी व उनकी पत्नी व पुत्र के खाते से 27 लाख रुपये से अधिक की धनराशि उड़ा ली। 23 दिसंबर को सुबह के समय साइबर ठगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जिसकी जानकारी कारोबारी को अगले दिन हो सकी। बुधवार को पीडि़त कारोबारी ने एसपी को मामले की जानकारी देते हुए प्रार्थना पत्र दिया। साइबर ठगी बारहद्वारी के सराफा कारोबारी राजवीर सिंह सोलंकी, उनकी पत्नी मंजू सोलंकी व उनका पुत्र शुभम सोलंकी के साथ हुई। बताया गया कि कारोबारी और उनकी पत्नी का खाता एक्सिस बैंक में है। पुत्र का खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। 23 दिसंबर को पुत्र शुभम के खाते से तीन बार में धन निकाला गया। पहली बार में पांच लाख रुपये, उसके बाद पांच लाख तीन हजार फिर नौ लाख रुपये खाते से उड़ा लिए। सराफा कारोबारी के ओडी एकाउंट से ढाई लाख रुपये निकाले गए। पत्नी मंजू सोलंकी के खाते से 5.5 लाख रुपये निकाले गए। कारोबारी को इस वारदात की जानकारी अगले दिन हुई। जब मैसेज और ईमेल के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली। कारोबारी ने खातों से धोखाधड़ी कर धन निकाले जाने की जानकारी बैंक प्रशासन को दी, लेकिन समाधान नहीं निकल सका। बुधवार को मामले की जानकारी एसपी अंकिता शर्मा को दी गई। उन्होंने पीडि़त कारोबारी को मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

23 दिसंबर को शाम के समय जमा किए थे दस लाख रुपये

कासगंज। पीड़ित कारोबारी राजवीर सिंह ने बताया कि खातों में साइबर ठगों के द्वारा की गई सेंधमारी की जानकारी नहीं थी। उन्होंने 23 दिसंबर को शाम के समय 10 लाख रुपये बैंक में जमा कराए थे। यह धनराशि भी साइबर ठगों ने धोखाधड़ी ठग लिया।
विज्ञापन




वर्जन-

- कारोबारी से मिली शिकायत की जांच की जा रही है। जांच के पश्चात प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी- अंकिता शर्मा, एसपी।

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed