{"_id":"5af9ca404f1c1bdf408b55dc","slug":"26-girl-students-hospitalized-due-to-food-poisoning-before-yogi-adityanath-kasganj-visits","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले कासगंज में हुई बड़ी घटना, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी आदित्यनाथ के आने से पहले कासगंज में हुई बड़ी घटना, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Tue, 15 May 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले कासगंज जिले में सोमवार को बड़ी घटना हो गई। सहावर के फरौली स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 42 छात्राओं की फूड प्वाइजनिंग से हालत बिगड़ गई।
इन छात्राओं को सहावर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से 28 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी मिलते ही आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
सहावर के फरौली स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय में शाम को छात्राओं को ब्रेड पकौड़ा व चाय दी गई। इसे खाने के तुरंत बाद छात्राओं के पेट में दर्द, घबराहट होने लगी।

छात्रा को अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
छात्राओं के अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर चाय में कुछ मिला देने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। इस घटना की जानकारी के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंगजी द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश, एसडीएम जेनेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी तुरंत विद्यालय की ओर दौड़ लिए।
विद्यालय की 42 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। इन सभी को सहावर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से 28 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रंगजी द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अविनाश, एसडीएम जेनेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी तुरंत विद्यालय की ओर दौड़ लिए।
विद्यालय की 42 छात्राएं फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गईं। इन सभी को सहावर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से 28 छात्राओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अस्पताल में भर्ती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
जिला अस्पताल में छात्राओं का उपचार डिप्टी सीएमओ की देखरेख में किया जा रहा है। सहावर में भर्ती छात्राओं का उपचार सीएमओ की देखरेख में हो रहा है।
बता दें कि फरौली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की तूफान में मौत हो गई। मृतक के परिवार से मिलने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं।
बता दें कि फरौली गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की तूफान में मौत हो गई। मृतक के परिवार से मिलने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आ रहे हैं।