फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2520 tonnes of DAP and 693 tonnes of NPK have been received for distribution at cooperative societies in Agra

UP News: समितियों के लिए 2520 टन डीएपी, 693 एनपीके मिली; सहकारी समितियों पर होगा वितरण; डीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 16 Oct 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Oct 2024 04:58 PM IST
सार

ताजनगरी में समितियों के लिए 2520 टन डीएपी, 693 एनपीके मिली। सभी सहकारी समितियों पर वितरण होगा। रैक अनलोडिंग का डीएम ने निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
2520 tonnes of DAP and 693 tonnes of NPK have been received for distribution at cooperative societies in Agra
खाद की रैक अनलोडिंग का डीएम ने निरीक्षण किया।  - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में डीएपी किल्लत से किसानों को राहत मिलने के आसार हैं। सहकारी समितियों से वितरण के लिए मंगलवार को 2520 मीट्रिक टन डीएपी आगरा पहुंच गई। 693 टन एनपीके खाद भी मिली है। जिसका वितरण बुधवार से होगा। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने यमुना ब्रिज रेलवे माल गोदाम पहुंच कर रैक की अनलोडिंग का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


जिले में 3.50 लाख से अधिक किसान हैं। गेंहू,आलू व सरसों की बुवाई शुरू हो गई है। डीएपी नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। शिकायत पर डीएम शासन स्तर पर डीएपी, एनपीके मंगाने के लिए पैरवी की। मंगलवार को 2520 टन डीएपी व 693 टन एनपीके की नई रैक आगरा को मिल गई। 
विज्ञापन


जिले में अब तक करीब सात हजार टन से अधिक खाद वितरित हो चुकी है। निरीक्षण के बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन समितियों की मांग लंबित है, उन पर पहले डीएपी भेजी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा डीएपी की बिक्री खतौनी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर के आधार पर की जाए। फसल की जरूरत के हिसाब से डीएपी तय मूल्य पर ही उपलब्ध कराई जाए। चेताया कि डीएपी वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी से कहा कि जो किसान एनपीके और नैनो यूरिया से पैदावार बढ़ा रहे हैं। उनसे अन्य किसानों को भी जागरूक कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed