{"_id":"5d2834d28ebc3e6ce70a8dc6","slug":"251-km-long-sewerage-line-will-be-construction-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में डाली जाएगी 251 किमी लंबी सीवर लाइन, योजना के लिए 273 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में डाली जाएगी 251 किमी लंबी सीवर लाइन, योजना के लिए 273 करोड़ मंजूर
Fri, 12 Jul 2019 12:50 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
सीवर लाइन के लिए खोदी गई सड़क
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में 251 किमी सीवर की नई पाइप लाइन डाली जाएगी। इसके लिए सरकार ने 273 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दे दी है। इससे शहर के 22 वार्डों की चार सौ कॉलोनियों और मोहल्लों को लाभ मिलेगा।
दरअसल, शहर के मात्र 42 प्रतिशत क्षेत्र में ही सीवर लाइन बिछी हुई है। शहर के बाकी इलाकों में लाइन डालने के लिए जल निगम ने एक प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन ने 28 प्रतिशत क्षेत्रफल में सीवर लाइन डालने को अपनी स्वीकृति देते हुए धनराशि जारी कर दी है।
इस सीवर लाइन से 48 हजार परिवारों को कनेक्शन दिए जाएंगे। महापौर नवीन जैन ने बताया कि अक्टूबर में कार्य शुरू होगा और दो साल में काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके बाद शहर में 30 प्रतिशत क्षेत्रफल में सीवर लाइन डालने का काम रह जाएगा। इसके लिए प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

Trending Videos
दो सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का होगा निर्माण
महापौर ने बताया कि सीवर लाइन डालने के साथ साथ बिचपुरी सदरवन और अलबतिया में 40-40 एमएलडी क्षमता के दो नए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे। जिसका लाभ बिचपुरी क्षेत्र के किसानों को होगा।
हम सब शहर के लिए कर रहे काम
महापौर नवीन जैन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हम और शहर के चारों विधायक और सांसद सभी मिलकर शहर के विकास के लिए काम कर रहे हैं। हम कोई श्रेय लेने को काम नहीं कर रहे। अधिक से अधिक लोगों की सेवा हो सके, इसके लिए प्रयासरत हूं। उन्होंने कहा कि भविष्य में विधायकों को भी साथ में लेकर वार्ता किया करूंगा।