फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   250 rs. per quintel charges of potato

250 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी शीतगृह में आलू भंडारण की दर

Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
250 rs. per quintel charges of potato
कासगंज में शीतगृह संघ के आंचलिक सम्मेलन में मौजूद लोग - फोटो : KASGANJ
कासगंज। उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन के तत्वावधान में कासगंज शीतगृह संघ ने आंचलिक सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में आगामी सत्र के लिए आलू भंडारण की दर 250 रुपये प्रति क्विंटल रखने का निर्णय लिया गया। गतवर्ष के मुकाबले 10 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है। किसानों की सुविधा के लिए सम्मेलन में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष आलू की बंपर पैदावार की उम्मीद है। इसलिए किसान अपने आलू की अग्रिम बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव एवं वरिष्ठ कारोबारी नरेश गोयल ने की। कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के जोनल उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल ने शीतगृह स्वामियों की समस्याओं के निदान की प्रदेश सरकार से मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में आलू भंडारण का एक ही किराया रहेगा। किसानों के हित को देखते हुए केवल 10 रुपये प्रति क्विंटल की मामूली वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ शीतगृह संघ के अध्यक्ष गिर्राज गोदानी ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपने भंडारण की अग्रिम बुकिंग कराएं। इसके लिए केवल 10 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से अग्रिम किराया जमा करना होगा। सादाबाद शीतगृह संघ के जिलाध्यक्ष रविकांत गर्ग, फिरोजाबाद संघ के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने कहा कि इस बार आलू की बंपर पैदावार है। आलू का रकवा 15 फीसदी अधिक है। आलू का उत्पादन भी अच्छा है। सम्मेलन के दौरान अध्यक्ष सुबोध मित्तल, संयोजक अरूण माहेश्वरी, महामंत्री अजय कुमार, तरूण कुमार, वरूण कुमार, विनोद गुप्ता, संचालक मुकेश शर्मा ने सभी अतिथियों स्वागत और सम्मान किया। सम्मेलन में आस पास के जनपदों के सौ से अधिक शीतगृह स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से उठाई यह मांग
शीतगृह संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध मित्तल ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि आलू कोल्डस्टोरेज में गेहूं के भंडारण की भी अनुमति दी जाए। इनका प्रयोग बेयर हाउस के रूप में किया जा सके। इसके अलावा अग्निशमन सुरक्षा उपकरण की स्थापना के लिए यथोचित समय दिया जाए। इससे शीतगृह स्वामी सुरक्षा उपकरणों की तरीके से स्थापना कर सकें। शीतगृह के लाइसेंस का नवीनीकरण प्रतिवर्ष होता है। यह प्रक्रिया आजीवन की जाए और नवीनीकरण की प्रक्रिया को सरल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed