फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   250 crore drugs have been recovered in three years in Agra

नशे का कारोबार: आगरा में तीन साल पहले खुला था राज, अब तक पकड़ी जा चुकीं 250 करोड़ की दवाइयां

Sun, 20 Dec 2020 04:43 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 20 Dec 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
250 crore drugs have been recovered in three years in Agra
तस्कर के गोदाम से बरामद हुईं दवाइयां - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी में नशे की दवाइयों का कारोबार लंबे समय से हो रहा है लेकिन इस पर शिकंजा कसना शुरू हुआ तीन साल पहले। दरअसल, पंजाब में नशे का जाल फैल जाने पर पड़ताल के दौरान यह बात सामने आई कि आगरा से नशे की दवाइयां बड़े पैमाने पर तस्करी की जा रही हैं। इन्हें मानसिक स्वास्थ्य की दवाइयों के बिलों पर भेजा जा रहा था। इसके बाद परत दर परत खुलासा होता चला गया। 

विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसरों ने आगरा ड्रग विभाग और पुलिस के साथ मिलकर आगरा गिरोह के अंतरराज्यीय तस्कर पंकज गुप्ता के गोदाम में छापा मारा तो पांच करोड़ रुपये की नशे की दवाइयां और गर्भपात किट मिलीं। पुलिस ने पंकज के कमला नगर स्थित घर से उसके भाई सूर्यकांत उर्फ चंद्रकांत उर्फ मंटू और बेटे अमन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। आगरा में दो साल में 250 करोड़ की नशे की और नकली दवाइयां मिल चुकी हैं।

विज्ञापन

1. तीन साल पहले पंजाब में नशे की बड़ी खेप पकड़े जाने पर आगरा के तस्करों का नाम आया।
2. ढाई साल पहले राजस्थान में अवैध गर्भपात किट पकड़ी गई तो वहां की पुलिस सक्रिय हुई थी।
3. दो साल पहले राजस्थान पुलिस ने आगरा में चिकित्सक और झोलाछाप भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए पकड़े।
4. पिछले साल पंजाब पुलिस ने खुलासा किया कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल और बिहार में नशे की दवाइयां आगरा से जाती हैं।
5. पिछले साल ही पंजाब पुलिस ने पर्दाफाश किया था कि  तस्करों के गिरोह का नाम आगरा गैंग है जिसमें मथुरा के भी सदस्य हैं।
6. आगरा गैंग का खुलासा हो जाने के बाद पंजाब सहित आठ राज्यों की पुलिस यहां के दवा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।

अब तक की बड़ी कार्रवाई
1. इसी साल अगस्त में फ्री गंज में गोदाम से ग्वालियर नार्कोटिक्स की टीम ने 225 करोड़ की दवाइयां बरामद की थीं।
2. पिछले साल सिकंदरा के निखिल गार्डन में दो करोड़ की अवैध दवाइयां मिली थीं।
3. पिछले साल यमुना पार में मालवा कंपनी के गोदाम से 60 लाख की दवाएं बरामद हुई थीं।
4. इसी साल कमला नगर में अरोड़ा बंधुओं के घर से कई बार में करोड़ों की दवा बिक्री के बिल मिल चुके हैं।

फर्जी बिलों पर करोड़ों का काला धंधा
ड्रग विभाग की जांच में यह सामने आ चुका है कि नकली और नशे की दवाइयों का धंधा फर्जी बिलों पर किया जा रहा है। इसमें कार्रवाई के लिए जीएसटी के अधिकारियों की मदद मांगी गई है। पिछले दिनों दिल्ली और राजस्थान में पकड़ी गई अवैध गर्भपात किटों के मामले में भी यही बात सामने आई है कि इन्हें फर्जी बिलों पर भेजा गया था। इसकी जांच चल रही है।

आगरा में भंडारण, फिर आठ राज्यों में तस्करी
दो साल से चल रही जांच में यह बात सामने आई है कि आगरा गैंग के तस्कर नशे की और नकली दवाइयों का आगरा में भंडारण करते हैं। ये दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद आदि जगहों से लाई जाती हैं। आगरा में गैंग के बड़े गोदाम हैं। ये सिकंदरा, फ्री गंज, बल्केश्वर, यमुना पार में पकड़े जा चुके हैं। यहां से दवाइयों को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिमी बंगाल, बिहार, गुजरात सहित आठ राज्यों में भेजा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed