फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 thousand rewards on arresting of most wanted JKS Rana

लोगों के 500 करोड़ हड़पने वाले को नहीं ढूढ़ पा रही पुलिस, 70 मुकदमे हैं दर्ज

Thu, 25 Oct 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 25 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rewards on arresting of most wanted JKS Rana
आरोपी जेकेएस राणा का फाइल फोटो
लोगों के 500 करोड़ रुपए लेकर फरार हुआ कल्पतरू ग्रुप का मालिक जेकेएस राणा 70 मुकदमे दर्ज हो जाने के बाद खुला घूम रहा है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम तो रख दिया है, लेकिन उसे ढूढ़ नहीं पा रही है। 
विज्ञापन


जेकेएस राणा मूलरूप से मथुरा का रहने वाला है। चुरमुरा में उसका फार्म हाउस है। आगरा के आवास विकास सेक्टर 11 और मथुरा के मोती कुंज में उसकी कोठी है। उसने 2009-10 में आगरा में कारोबार शुरू किया है। 
विज्ञापन


प्रिटिंग प्रेस लगाई, मॉल खोले, रीयल स्टे, चिट फंड और लेदर का कारोबार शुरू किया। लोग समझ रहे थे कि वो बिजनेस टाइकून बनना चाहता है, लेकिन उसका इरादा ठगी करना का था। उसने रीयल स्टेट और चिट फंड में लोगों से पैसा निवेश कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ फरार हुआ राणा

आगरा, मथुरा, पानीपत, अलीगढ़ और हाथरस के लोगों ने उसके हाथों में अपनी खून पसीने की कमाई के 500 करोड़ रुपए सौंप दिए। दौलत आते ही वो परिवार सहित फरार हो गया। अब पीड़ित लोग मुकदमे दर्ज करा रहे हैं। 

आगरा के हरीपर्वत थाना में उसके खिलाफ 18 केस दर्ज है। मथुरा के फरह थाना में 40 केस हो चुके हैं। हाथरस, पानीपत और अन्य जिलों में भी केस दर्ज हैं। उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। 

जेकेएस राणा पिछले साल दिल्ली की कोर्ट में एक मामले में हाजिर हुआ था। वहां से जेल गया। थोड़े दिन बाद जमानत हो गई। मथुरा पुलिस को खबर मिली, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। इसके बाद वो तारीख पर आया ही नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed