फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 Lakh Fraud in Geo Bag Deal: Businessman Accused of Taking Money

Agra: जियो बैग के नाम पर 25 लाख की ठगी, पैसे लेकर गायब हुआ कारोबारी; फोन भी किया ब्लॉक

Fri, 27 Mar 2026 09:49 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 27 Mar 2026 09:49 AM IST
सार

जियो बैग की सप्लाई के नाम पर आरोपी ने करीब 25 लाख रुपये लेकर न तो माल दिया और न ही पैसे लौटाए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी से संपर्क के प्रयास जारी हैं।
 

विज्ञापन
25 Lakh Fraud in Geo Bag Deal: Businessman Accused of Taking Money
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा में कारोबारी ने कंपनी संचालक पर जियो बैग का ऑर्डर लेकर 25.84 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित दीपक कुमार चौबे मूल निवासी बलिया व वर्तमान निवासी शास्त्रीपुरम सिकंदरा ने बताया कि 4 मई 2020 से 21 मई 2020 के बीच साहू इंटरप्राइजेज, श्रीगंगानगर राजस्थान के संचालक रविंद्र साहू को जियो बैग खरीदने हेतु 24.84 लाख रुपये दिए। भुगतान के बाद उसने न तो माल उपलब्ध कराया और न ही रकम वापस की।
विज्ञापन


पहले आरोपी ने कोरोना का बहाना बनाकर टालमटोल की और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित के नंबर ब्लॉक कर दिए। इसके चलते वह कर्ज में डूब गया। थाना प्रभारी सिकंदरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed