फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2400 employees of PWD yearn for salary and pension

Agra News: पीडब्ल्यूडी में वेतन-पेंशन के लिए तरस रहे 2400 कर्मचारी

Thu, 08 Jan 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
2400 employees of PWD yearn for salary and pension
पीडब्ल्यूडी कार्यालय में कार्य बहिष्कार करते कर्मचारी स्त्रोत अमर उजाला
आगरा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और ठेकेदार के बीच वित्तीय विवाद 2400 से अधिक कर्मचारी, अधिकारी और पेंशनर्स के लिए गले की फांस बन गया है। तीन महीने से वेतन और पेंशन बंद है। इसके विरोध में बुधवार को कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर पीडब्ल्यूडी दफ्तर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग संयुक्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को सभी कर्मचारी और पेंशनर प्रांतीय खंड कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां कार्य बहिष्कार और विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारी बनी सिंह ने बताया कि ठेकेदार और विभाग के बीच वित्तीय विवाद में अदालत ने पीडब्ल्यूडी का वेतन खाता कुर्क कर दिया है।
विज्ञापन

यह विवाद 2007 से चल रहा है। ठेकेदार के पक्ष में अदालत से निर्णय हुआ था। विभाग ने अदालत के आदेश पर भी भुगतान नहीं किया। इसके बाद अदालत ने पीडब्ल्यूडी का खाता कुर्क कर दिया है। अक्तूबर से वेतन-पेंशन जारी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन के क्षेत्रीय महामंत्री ओमवीर शर्मा ने कहा एक सप्ताह में वेतन जारी नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। सर्किट हाउस में तालाबंदी का एलान किया गया। वहीं, इस संबंध में मुख्य अभियंता एनके यादव का कहना है कि 9 जनवरी को अदालत में इस मामले की सुनवाई है। राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदर्शन में अवर अभियंता विशाल अग्रवाल, कर्मचारी नेता लक्ष्मी नारायण शर्मा, चौधरी लाल सिंह, राहुल कुमार श्रीवास्तव, हबीब खान, अमित कुमार, अजीत कुमार, रामदास कश्यप, असीम गहलौत, रविंद्र कुमार, संजय राजपूत, निरंजन सिंह, प्रेमपाल, रामजीत सिंह, विकास वार्ष्णेय, रूप किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed