फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2400 candidates will gather in the police line no entry for heavy vehicles in the city

Agra: पुलिस लाइन में जुटेंगे 2400 अभ्यर्थी, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री; यहां से जाएंगे लखनऊ

Sat, 14 Jun 2025 10:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 10:21 AM IST
सार

आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 में 60,244 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इन अभ्यर्थियों को सीएम योगी नियुक्तिपत्र देंगे। आगरा से करीब 2400 अभ्यर्थियों को लखनऊ बसों से भेजा जाएगा। 
 

विज्ञापन
2400 candidates will gather in the police line no entry for heavy vehicles in the city
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 में 60,244 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इनको 15 जून को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, वृंदावन योजना में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्तिपत्र प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में आगरा और राजस्थान के 2,400 अभ्यर्थी भी शामिल होने हैं। उनको आगरा से भेजा जाएगा। इसके लिए पुलिस लाइन में विशेष इंतजाम किए गए हैं। 60 बसों से सभी को लखनऊ भेजा जाएगा। इस वजह से शनिवार रात को भारी वाहनों के लिए नो एंट्री नहीं खुल सकेगी।
विज्ञापन



 

डीसीपी हेड क्वार्टर सैय्यद अली अब्बास ने बताया कि पुलिस लाइन में सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 2400 चयनितों को एक साथ बसों से भेजा जाएगा। रात 8 बजे से बसों की रवानगी की जाएगी। इन्हीं बसों से वह वापस भी आएंगे। अभ्यर्थी थाने की पुलिस की मदद से या सीधे भी पुलिस लाइन पहुंच सकते हैं। उन्हें अपना आईडी कार्ड दिखाना होगा। लखनऊ में सुबह नाश्ता दिया जाएगा। आगरा से लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए वाहनों को गुजारा जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों से आने वाले वाहनों को सीधे यमुना एक्सप्रेस-वे, लखनऊ एक्सप्रेस-वे होते हुए निकाला जाएगा।

ये भी पढ़ें -  Ahmedabad Plane Crash: पत्नी के जन्मदिन पर जा रहे थे लंदन...भयानक प्लेन क्रैश और आखिरी सफर, DNA से होगी पहचान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारी वाहनों के प्रवेश पर आज रोक
अभ्यर्थियों के साथ बड़ी संख्या में परिजन भी आएंगे। वह अपने वाहनों से भी आ सकते हैं। इससे शहर में यातायात का दबाव बढ़ेगा। इसको देखते हुए बदलाव किए गए हैं। एसीपी यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि 14 जून की रात को शहर में नो एंट्री व्यवस्था रहेगी। भारी और काॅमर्शियल वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। लोगों से भी अपील की गई है कि वाहनों के दबाव को देखते हुए वह वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ें -   UP Weather:  यूपी में इस तारीख से सक्रिय होगा मानसून...भीषण गर्मी और लू से मिलेगी राहत, सबसे गर्म रहा ये जिला
 
विज्ञापन

बनाया ट्रैफिक कंट्रोल रूम
मार्गों की स्थिति की जानकारी के लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम का नंबर जारी किया गया है। लोग 9454457886 पर काॅल कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed