फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   240 crore lying in dormant accounts of 22 banks for 10 years

UP: 22 बैंकों में 7.82 लाख खाते निष्क्रिय...इनमें जमा हैं 240 करोड़ रुपये, जानें इस रकम का क्या होगा

Thu, 13 Nov 2025 10:24 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 13 Nov 2025 10:24 AM IST
सार

बैंक में पैसा जमा कराकर भूल गए। ये हम नहीं बल्कि आंकड़े बताते हैं। आगरा की  22 बैंकों के 7.82 लाख खातों में 10 साल से 240 करोड़ रुपये की राशि डंप पड़ी है।

विज्ञापन
240 crore lying in dormant accounts of 22 banks for 10 years
रुपये। - फोटो : संवाद

विस्तार

 स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी), केनरा बैंक सहित जिले की 22 बैंकों के 7.82 लाख खातों में 10 साल से 240 करोड़ रुपये की राशि डंप पड़ी है। जिसका समाधान 14 नवंबर को मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान शिविर में किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ऋषिकेश बनर्जी के अनुसार समाधान शिविर में सभी बैंक स्टॉल लगाएंगे। पिछले 10 वर्षों से निष्क्रिय खातों में जमा 240 करोड़ रुपये की राशि का निस्तारण किया जाएगा। एसबीआई, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन ओवरसीज बैंक सहित 22 बैंकों में 7.82 लाख खाते निष्क्रिय हैं। सभी बैंक प्रतिनिधि खाताधारक से डेफ फाॅर्म भरवाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पोर्टल पर ऐसे खाताधारकों का विवरण जांचा जाएगा।
विज्ञापन


डेफ फाॅर्म के साथ दावेदार को आधार कार्ड, पैन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, एक पासपोर्ट साइज फोटो व अन्य कागजात जमा कराने होंगे। इन सभी दस्तावेजों को आरबीआई मुख्यालय भेजा जाएगा। जिनका दावा सही होगा, उनके खातों में 15 दिन में धनराशि वापस हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed