फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2362 borrowers of cooperative bank can be arrested in Agra

Exclusive: आगरा में सहकारी बैंक के 2362 कर्जदार हो सकते हैं गिरफ्तार, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Thu, 08 Sep 2022 09:46 AM IST
मुकेश कुमार देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा
देश दीपक तिवारी, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 09:46 AM IST
सार

सहकारी बैंक के कर्जदारों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है। कर्ज नहीं चुकाने वालों पर कुर्की की कार्रवाई होगी। गिरफ्तारी भी हो सकती है।  

विज्ञापन
2362 borrowers of cooperative bank can be arrested in Agra

विस्तार

आगरा जिले में सहकारी ग्राम विकास बैंक के 2362 कर्जदारों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। 74.48 करोड़ रुपये बकाया है। प्रशासन ने चेतावनी जारी करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक को कर्जदारों की भूमि बंधक बनाने, कुर्की व नीलामी से कर्ज की वसूली के आदेश दिए हैं। जिले में बैंक की नौ शाखाएं हैं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक किसानों को स्वरोजगार व कृषि कार्य के लिए कर्ज देता है। कर्ज के बदले भूमि बंधक होती है। दो लाख रुपये तक कर्ज मिलता है। पांच साल से अधिक समय से कर्ज नहीं चुकाने वालों के विरुद्ध 2362 रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी की गई हैं। इन पर 74.48 करोड़ रुपये का कर्ज है। सबसे ज्यादा कर्जदार बाह क्षेत्र में हैं। यहां 886 लोगों पर 24.79 करोड़ रुपये बकाया है। जिले में आठ किसानों की गिरफ्तारी हो चुकी है। दो किसानों की भूमि कुर्क की गई है। 
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. एके मुदगल की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व को भेजी रिपोर्ट में कर्ज वसूली के लिए कार्रवाई की अनुमति मांगी गई है। इसके बाद प्रशासन ने कर्जदारों के लिए अंतिम चेतावनी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने कर्जदार, कितना बकाया

  • आगरा: 67 कर्जदार: 1.74 करोड़ रुपये
  • बाह: 886 कर्जदार: 24.79 करोड़ रुपये
  • एत्मादपुर: 248 कर्जदार: 7.18 करोड़ रुपये
  • फतेहाबाद: 110 कर्जदार: 3.43 करोड़ रुपये
  • किरावली:164 कर्जदार: 8.13 करोड़ रुपये
  • खंदौली: 199 कर्जदार: 6.73 करोड़ रुपये
  • खेरागढ़: 203 कर्जदार: 2.0 करोड़ रुपये
  • सैंया: 111 कर्जदार: 1.97 करोड़ रुपये
  • जगनेर: 374 कर्जदार: 17.48 करोड़ रुपये

समाधान योजना का उठाएं लाभ

एडीएम वित्त एवं राजस्व के यशवर्धन श्रीवास्तव ने कहा कि सहकारी बैंक के बकाएदार समाधान योजना का लाभ उठा सकते हैं। उनका ब्याज व जुर्माना माफ हो जाएगा। 2362 लोगों पर 74 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है। कर्ज नहीं चुकाने पर गिरफ्तारी होगी। उनकी भूमि बंधक हो जाएगी। कुर्की व नीलामी से कर्ज की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed