फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.35 lakh baby fish released into the Ganga river

Agra News: गंगा नदी में छोड़े गए 2.35 लाख मछलियों के बच्चे

Wed, 29 Oct 2025 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
2.35 lakh baby fish released into the Ganga river
गंजडुंडवारा। कादरगंज गंगा घाट पर बुधवार की शाम प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 2.35 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं (मछलियों के बच्चे) को गंगा नदी में छोड़ा गया। यह कार्यक्रम मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने पैकेटों के माध्यम से मछलियों के बच्चों का संचय किया। इस पहल का उद्देश्य नदियों की स्वच्छता बढ़ाना, प्रदूषण कम करना और जलीय पर्यावरण को संतुलित बनाए रखना है।
विज्ञापन

रत्नेश कश्यप ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप गंगा नदी के संतुलन को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रजातियों की मछलियों के बच्चे छोड़े गए हैं। ये मछलियां बड़ी होकर गंगा और यमुना नदी के जल प्रदूषण को जैविक रूप से नियंत्रित करने में मदद करेंगी। कार्यक्रम में अलीगढ़ व आगरा मंडल के उप निदेशक मत्स्य डॉ. हरेंद्र प्रसाद, मत्स्य पालक विकास अभिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर निषाद पार्टी के पदाधिकारी और मत्स्य पालक भी उपस्थित रहे। डॉ. हरेंद्र प्रसाद ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना और निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed