फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   23 International Beauties of Miss Teen Universe 2025 Visit Taj Mahal Ahead of Grand Finale

Taj Mahal: ताज पर फिदा 23 देशों की सुंदरियां, एक ही शब्द निकला...इट्स ब्यूटीफुल वाह ताज!

Thu, 16 Oct 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Oct 2025 10:28 AM IST
सार

ताज का दीदार करने पहुंची 23 देशों की सुंदरियां स्मारक की खूबसूरती पर फिदा हो गईं। उन्होंने दुनिया के सातवें अजूबे को प्रकृति का बेमिसाल नमूना बताया।

विज्ञापन
23 International Beauties of Miss Teen Universe 2025 Visit Taj Mahal Ahead of Grand Finale
मिस टीन यूनिवर्स 2025 की फाइनलिस्ट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मिस टीन यूनिवर्स 2025 की फाइनलिस्ट 23 देशों की विश्व सुंदरियों ने बुधवार को ताजमहल का दीदार किया। ग्रांड फिनाले से पहले सुंदरियों ने ताजमहल में फोटो सेशन कराया और ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल के रॉयल गेट से प्रवेश करते ही सुंदरियों ने ताज को प्रकृति का बेमिसाल नमूना बताया और मुंह से निकला इट्स ब्यूटीफुल वाह ताज!
विज्ञापन


तमाम सुंदरियां ताज की एक झलक पाते ही उछल पड़ी और ताज को निहारती रही। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सुंदरियों ने जमकर फोटोग्राफी की और गाइड से ताजमहल के इतिहास, वास्तुकला और पच्चीकारी में प्रयुक्त किए गए बेशकीमती पत्थरों के साथ रखरखाव के बारे में भी चर्चा की। यमुना के साथ ही शाहजहां और मुमताज की असली कब्र के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन





''एक बार जरूर देखें प्यार के इस अद्भूत नमूने को''
मीडिया से बातचीत में मिस टीन अर्थ-2025 की भारतीय प्रतिभागी खुशी यादव ने कहा कि ये प्रकृति का एक अद्भूत नमूना है, ताज के दीदार के बाद मैं आश्चर्यचकित हूं। प्यार के इस अद्भूत नमूने को जिंदगी में एक बार हर इंसान को जरूर देखना चहिए। अपने वर्ल्ड टूर पे कई देश घूमने के बाद ताज को देखा लेकिन दावे के साथ कह सकती हूं ये दुनियाभर में अद्भुत कलाकारी व प्रेम का एक अनोखा नमूना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जयपुर में है ग्रांड फिनाले
जन संपर्क अधिकारी सर्वेश कश्यप ने बताया कि 18 अक्तूबर को जयपुर में ग्रांड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसमें जर्मनी की चियारा सोफी, भारत की कैरिसा बोपन्ना, बहामास की तात्याना वीवर, चिली की कियारा फुएंतेल्बा, कोलंबिया की गैब्रिएला एस्पिनोसा, कोस्टा रिका की मिया निकोल ब्राउन, क्यूबा की डेनिएला कैसानोवा, डोमिककन गणराज्य की मैडिसन ओलिवेरा, इंडोनेशिया की बेल्वा एंजेलिन गीता, मेक्सिको की लिजबेथ लेडेज्मा, मोरक्को की मलक खद्दली, नेपाल की जैस्मीन ठाकुरी, नीदरलैंड की इसाबेला लोबेटन, फिलीपींस की चियारा गॉट्सचॉक, सिएरा की लिलिया सिरिण्क, स्पेन की लुइसाना मैथ्यूस, तुर्क की जुली लुइस, युगांडा की टायरा अबोक, इंग्लैंड की ब्रुक अयेर, अमेरिका की सबरीना फ्रुक्टस, वेनेजुएला की अमीरा मोरेनो, जिम्बाब्वे की कीमती इसेकी और केन्या की आइवी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed