फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   22 gaanvon mein sakriy

Helo gangs

Sat, 06 Feb 2021 01:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
22 gaanvon mein sakriy
आगरा। आगरा के बीहड़ में हर महीने दो नए हेलो गैंग तैयार हो रहे हैं। पुलिस जिस गिरोह को जेल भेजती है, उसके फरार सदस्य नया गिरोह खड़ा कर देते हैं। पिछले तीन महीनों में छह गिरोह ऐसे ही बने हैं। सिलसिला इससे पहले से चल रहा है। पहले दो-तीन गांव तक ही ये गिरोह फैले थे, अब 22 गांवों में है। पुलिस ने इन गांवों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले तक सिर्फ एक ही हेलो गैंग था। तब इसका सरगना मुकेश था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो लगा कि गैंग खत्म हो जाएगा लेकिन अगले ही महीने एक और गैंग सामने आ गया। पिछले डेढ़ साल में हेलो गैंग के 140 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये अलग अलग 20 गिरोह के हैं। इसके बावजूद हर महीने दो नए गिरोह सामने आ रहे हैं। इस साल ही चार गिरोह पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

बीहड़ के बाह, जैतपुर, चित्राहाट, पिनाहट, खेरा राठौर, पिढ़ौरा, बसई अरेला के 22 गांवों को चिह्नित किया गया है। इनमें गांव तड़हेता, जरार, रिठई, नया बांस, भगतनपुरा, मझटीला शामिल हैं। यहां पुलिस विशेष अभियान चलाएगी। न केवल हेलो गैंग के सदस्यों को पकड़ेगी बल्कि ग्रामीणों को जागरूक करेगी कि वे इनके बारे में पुलिस को जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलो गैंग के सदस्य ठगी के लिए खुद फोन नहीं करते हैं। ये सोशल साइट पर नौकरी, महिला मित्र बनाने, घर बैठे पैसा कमाने के झांसे वाले विज्ञापन देते हैं। जो झांसे में आकर कॉल करता है, उससे खाते में रकम जमा कराकर ठग लेते हैं। पुलिस ने इन गिरोह के 25 खाते फ्रीज कराए हैं।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि तीन-चार साल पहले बीहड़ के कई युवक दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम के कॉल सेंटरों में काम करते थे। ये नौकरी छोड़कर आए और इन्होंने हेलो गैंग बना लिया। पुलिस इनके जुर्म की कुंडली तैयार कर रही है।
डेढ़ साल पहले रेंज साइबर सेल ने मुकेश का गैंग सबसे पहले पकड़ा था। यह गैंग सोशल साइट पर विज्ञापन देकर ठगी का शिकार बना रहा था।
मुकेश के जेल जाते ही दो और गैंग बन गए। पिनाहट क्षेत्र से कीर्तिराम और बंटू के गैंग के सात सदस्य पकड़े थे। ये गैंग नौकरी दिलाने और महिला मित्र बनाने का झांसा देता है।
पुलिस ने बाह और पिनाहट के गिरोह पकड़े तो खेरा राठौर के गांव भगतनपुरा से वीर भान ने गिरोह बना लिया। यह भी नौकरी का झांसा देकर ठगी करता है। यह एक साल पहले पकड़ा।

छह महीने पहले खेड़ा राठौर से आठ बदमाश गिरफ्तार किए गए थे। इस गैंग को प्रेम सिंह संचालित करता था। यह भी नौकरी के नाम पर ठगी करता है।
पुलिस ने दो महीने में साइबर अपराधियों के चार बड़े गिरोह पकड़े हैं। ये सभी अलग अलग हेलो गैंग चला रहे थे। कुछ और गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली है। इन पर काम चल रहा है, जल्द गिरफ्तारी होगी। - बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed