{"_id":"5cd30e55bdec22071a38817f","slug":"21557335637-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटकी 75 ग्राम पंचायतों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटकी 75 ग्राम पंचायतों की जांच
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले की 75 ग्राम पंचायतों में हुए गड़बड़झाले की जांच जहां की तहां रुकी हुई हैं। विकास कार्यों में हुए खेल की शुरुआती जांच में पोल खुल गई थी। कुछ दिन जांच के बाद इन ग्राम पंचायतों की जांच आगे नहीं बढ़ सकी। अधीनस्थों की लापरवाही से नाराज सीडीओ ने जांच आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
जैथरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दौलतपुर में विकास कार्यों के नाम पर बड़ा खेल हुआ था। यहां जांच अधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया तो अभिलेख ही नहीं मिले और जांच अटक गई। कई बार सीडीओ स्तर से सचिव को नोटिस दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। शीतलपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ककरावली में डेढ़ साल से अभिलेख सचिव और प्रधान से मांगे जा रहे हैं। जांच अधिकारी भी कई बार अभिलेख दिलवाने के लिए पत्र लिख चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं दिया है। ग्राम पंचायत बहादुरगढ़ कासिमपुर की जांच को लेकर भी कई शिकायत की जा चुकी है। यहां की जांच भी अटकी हुई है।
इन ग्राम पंचायतों की भी हो रही जांच
जैथरा ब्लाक की ग्राम पंचायत बाघौली, भलौल, सहोरी, दौलतपुर, धरौली, सुकटीखेड़ा, अमृतपुर रघुपुर, बरौलिया, अलीगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत अलीपुर, नदराला, नकटई खुर्द, अकबरपुर लाल सहाय, रामनगर, गढ़िया जगन्नाथ, गढ़ी, शीतलपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ककरावली, जिरसमी, भगीपुर, शिवसिंहपुर, अचलपुर, निधौलीकलां की शहबाजपुर, अवागढ़ की बढ़ावली, मारहरा की पिदौरा, जलेसर की टिकाथर की जांच चल रही है।
विज्ञापन
जिन ग्राम पंचायतों की जांच चल रही हैं, उन्हें जल्द ही आगे बढ़ाया जाएगा। कुछ अधिकारी चुनाव में व्यस्त रहे तो कुछ अधिकारियों ने लापरवाही भी दिखाई है। सभी को जांच पूरी कर जल्द आख्या देने के निर्देश दिए हैं। जांच में कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- उग्रसेन पांडेय, सीडीओ, एटा।