फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ब्रज के होली महोत्सव को भव्यता प्रदान करेंगे पर्यटन सचिव

ब्रज के होली महोत्सव को भव्यता प्रदान करेंगे पर्यटन सचिव

Mon, 25 Feb 2019 09:04 PM IST
pawan pawan pawan pawan
Updated Mon, 25 Feb 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
ब्रज के होली महोत्सव को भव्यता प्रदान करेंगे पर्यटन सचिव
डेमो - फोटो : डेमाे
मथुरा। ब्रज में होली के उत्सव को भव्य और आकर्षित बनाने के लिए मंगलवार को पर्यटन सचिव मथुरा आ रहे हैं। यहां बरसाना की लठामार होली के साथ अन्य आयोजनों की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


होली का उत्सव अब ब्रज ही नहीं प्रदेश का भी बड़ा धार्मिक आयोजन बन चुका है। पिछली बार इस होली के उत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे। होली के उत्सव में वह दो दिन मथुरा रहे। अब एक बार फिर इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन


पर्यटन सचिव जितेंद्र कुमार मंगलवार को मथुरा आ रहे हैं। यहां बरसाना में होली के उत्सव को लेकर तैयारियों का जायजा लेंगे। साथ ही इस दौरान होने वाले आयोजनों को अंतिम रूप देंगे। इस बार भी योजना है कि बरसाना में लठामार होली के साथ यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाए। इसके अलावा मथुरा में होलीगेट पर कवि सम्मेलन और रसिया गायन होगा। इसके अलावा होली के उत्सव में ही कुश्ती दंगल का आयोजन भी होगा। कुछ अन्य फैसले भी ब्रज के होली महोत्सव में चार चांद लगाने के लिए मंगलवार लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed