फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खुशखबरी - एटा-कासगंज रेल परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति

खुशखबरी - एटा-कासगंज रेल परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति

Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
खुशखबरी - एटा-कासगंज रेल परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति
कासगंज। एटा-कासगंज के लोगों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना को रेलवे बोर्ड की स्वीकृति मिल गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम की संस्तुति पर बोर्ड ने सहमति जता दी है, लेकिन अभी तक काम शुरू कराने के लिए धन आंवटित नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द बजट मिल जाएगा और काम शुरू हो जाएगा। इसके अलावा रेट ऑफ रिर्टन (आरओआर) सर्वे कराने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन


कासगंज-एटा के बीच रेल लाइन निर्माण के लिए तीन वर्ष पहले रेल बजट में स्वीकृति मिली थी। इसके बाद रेलवे ने कार्यदायी संस्था से एटा कासगंज के बीच 29 किलोमीटर तक रेल लाइन के लिए सर्वे कराया था। कार्यदायी संस्था ने डिटेज प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की। इसमें बताया कि परियोजना पर 277 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इज्जतनगर रेल मंडल द्वारा इस डीपीआर को गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्यायलय भेजा गया।
विज्ञापन


इस पर काफी विचार हुआ। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम ने संस्तुति कर रेलवे बोर्ड को डीपीआर भेज दी, लेकिन रेलवे बोर्ड काफी दिनों तक आरओआर सर्वे पर विचार करता रहा। अंतत: निर्णय लिया है कि अब आरओआर नहीं कराएंगे। रेलवे बोर्ड ने इस परियोजना को हरी झंडी दे दी है, लेकिन अभी बजट नहीं दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही बजट भी मिल जाएगा। उसके बाद शीघ्र ही इस परियोजना पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed