फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मंडी में तीन सौ लोगों ने बांस बल्ली लगाकर सरकारी भूमि पर किया कब्जा

मंडी में तीन सौ लोगों ने बांस बल्ली लगाकर सरकारी भूमि पर किया कब्जा

Thu, 20 Dec 2018 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
मंडी में तीन सौ लोगों ने बांस बल्ली लगाकर सरकारी भूमि पर किया  कब्जा
मैनपुरी। नवीन मंडी में खाली पड़ी जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं। बीते दिनों कब्जे को लेकर व्यापारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद एसडीएम और सीओ ने मंडी पहुंचकर मामला शांत कराया था। अब मंडी में कब्जा की गई भूमि को खाली कराने की बात आई तो प्रशासन के भी पसीने छूट रहे हैं। मंडी में तीन सौ लोगों ने बिना अनुमति भूमि कब्जा कर रखा है।
विज्ञापन


नवीन मंडी में नियमानुसार मंडी समिति की ओर से दुकानों का निर्माण कराकर उनकी खुली नीलामी की जाती है। इसमें जो भी व्यापारी सबसे अधिक बोली लगाता है उसे ही दुकान दी जाती है। यहां की मंडी में व्यापारियों ने इस नियम को ताक पर रखकर खुद ही कब्जा कर लिया। एक दो व्यापारियों ने नहीं बल्कि तीन सौ व्यापारियों ने मंडी में बिना अनुमति भूमि पर कब्जा कर रखा है। किसी ने बांस बल्ली लगाकर दुकान बना रखी है तो कुछ लोगों ने तो पक्की दुकानों का निर्माण करा लिया है।
विज्ञापन


दो दिन पहले मंडी में पड़ी खाली जमीन पर कब्जा करने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए थे। मामला बढ़ा तो उप जिलाधिकारी अशोक कुमार व सीओ सिटी आरके पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एसडीएम ने मंडी स्थित चौकी के प्रभारी को यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी मंडी में कब्जे का खेल चल रहा है। इससे सरकारी खजाने को न केवल करोड़ों का चूना लग रहा है बल्कि मंडी की जमीन को भी गलत तरीके से कब्जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति ने क्यों नहीं की कार्रवाई
मंडी में जमीन कब्जाने का खेल चल रहा है, लेकिन अब तक मंडी समिति द्वारा कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। क्या मंडी समिति से साठगांठ करके ही ये पूरा खेल किया जा रहा है। एसडीएम ने जब इस बारे में जानकारी करनी चाही तो मंडी सचिव के अवकाश पर होने के चलते कोई जानकारी नहीं दे सका। इसके कारण उन्होंने मंडी सचिव के आने पर कार्रवाई करने की बात कही थी।


मंडी में दबंगों ने अवैध कब्जे कर रखे हैं। मंडी समिति भी इन पर कार्रवाई नहीं करती है। एसडीएम ने ये सभी खाली कराने का आश्वासन दिया है। इसके बाद कच्चे आढ़तियों को इनका नियमानुसार आवंटन किया जाएगा।
अनूप मिश्रा, अध्यक्ष, फूडग्रेन कमीशन एजेंट एसोशिएसन।

मंडी सचिव को आदेशित कर सभी अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे। किसी को भी सरकारी भूमि पर कब्जा करने का अधिकार नहीं है। जो भी ऐसा करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार, एसडीएम सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed