फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईवे पर हुए हत्याकांड का खुलासा, वादी का भाई गिरफ्तार

हाईवे पर हुए हत्याकांड का खुलासा, वादी का भाई गिरफ्तार

Sun, 02 Dec 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर हुए हत्याकांड का खुलासा, वादी का भाई  गिरफ्तार

विज्ञापन
टूंडला। करीब एक वर्ष पूर्व हाईवे पर हुए हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने अपने ही परिवार के लोगों को हत्या में फंसाने के लिए घटना को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने मृतक के परिजनों के विरुद्ध ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी।


आगरा के थाना एत्माउद्दौला अंतर्गत सीता नगर की कुंआ वाली गली निवासी बॉबी शाक्य 17 नवंबर 2017 की रात करीब नौ बजे मैनपुरी से बाइक से घर लौट रहा था। बाइक उसका साथी महेश शाक्य निवासी सुल्तानपुरा थाना हरीपर्वत, आगरा चला रहा था।
विज्ञापन


वे टूंडला के हजरतपुर के निकट पहुंचे थे तभी तीन लोगों ने फायरिंग की थी, जिसमें गोली लगने से बॉबी, महेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान महेश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी के भाई सूरज ने अपने ही परिवार के छोटू, टिंकू निवासी मैनपुरी व एक अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच से पूरे घटनाक्रम में बॉबी की भूमिका संदिग्ध निकली। रविवार दोपहर करीब एक बजे थाना बीडी पांडेय ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।


थाना प्रभारी बीडी पांडेय ने बताया कि आरोपी ने अपने जुर्म का इकबाल कर लिया है। उसने पीछे से महेश को पेट में गोली मारी थी। परिवार के लोगों से जमीन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। परिवार के लोगों को फंसाने के लिए उसने साजिश रची थी। उसने घटना से बचने को अपने पैर में भी एक गोली मार ली थी। जिस तरह मृतक के गोली लगी एवं आरोपी के पैर में गोली लगी उससे साफ हो गया कि आरोपी ने साजिश के तहत हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed