{"_id":"5be46e43bdec22429120570a","slug":"21541697091-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्ता टूटने पर बिचौलिये ने नहीं लौटाया सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्ता टूटने पर बिचौलिये ने नहीं लौटाया सामान
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ढोलना के ग्राम नगला थनी में गोवर्धन पर दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव एवं फायरिंग हो गई। मारपीट, पथराव में 10 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज की कार्रवाई नही हो सकी है।
गांव नगला थनी निवासी राजेंद्र के पुत्र का रिश्ता गांव के ही नरेश ने तय करा दिया, लेकिन रिश्ता टूट गया। रिश्ते के चलते राजेंद्र द्वारा चढ़ाया गया सामान नरेश ने अपने पास रख लिया। राजेंद्र ने नरेश से सामान मांगा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट और पथराव हो गया। दोनों पक्षों से फायरिंग भी की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मारपीट एवं पथराव में घायल राजेंद्र, संतोष, अरविंद, सुरेंद्र, नेकराम, धमेंद्र, गोविंद, रीना, भगवान सिंह, भगवती, एवं सुरेश को अस्पताल पहुंचाया। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। अभी मामले में तहरीर नहीं दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि रिश्ता टूटने के बाद मध्यस्थ ने सामान नहीं लौटाया। इस पर दो पक्षों में मारपीट और पथराव हो गया। गांव में पुलिस को तैनात कर दिया गया है।