फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   रूट बदलने पर भड़के चालक और कंडक्टर

रूट बदलने पर भड़के चालक और कंडक्टर

Thu, 01 Nov 2018 11:21 PM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
रूट बदलने पर भड़के चालक और कंडक्टर

विज्ञापन
एटा। यात्रियों को फर्जी टिकट देने के मामले में आरोपी 23 परिचालकों के रूट बदलने के बाद अधिकांश गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। ऐसे में डेढ़ दर्जन से अधिक बसों का संचालन नहीं हो सका। बसों की कमी से परेशान यात्री भटकते रहे।

शासन के निर्देश पर दो दर्जन चालक परिचालकों पर हुई कार्रवाई का असर गुरुवार को परिवहन व्यवस्थाओं पर पड़ा। रूट बदलने से खफा चालक परिचालक गुरुवार को ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। बिना सूचना के अनुपस्थित रहे स्टाफ के चलते डेढ़ दर्जन बसों का संचालन नहीं हो सका। विभिन्न मार्गो पर नियमित चलने वाली बसें स्टाफ के अभाव में खड़ी रहीं। बसों की कमी से परेशान यात्री भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन


चालक-परिचालकों के रुख से चिंतित अधिकारियों को पर्व के विशेष अभियान की चिंता सता रही है। बताते चलें कि प्रबंध निदेशक परिवहन निगम ने चालक परिचालकों एवं अधिकारियों के अवकाश निरस्त कर डयूटी पर रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
क्या है मामला ?
संजय नगर निवासी शिकायतकर्ता ने परिवहन मंत्री, प्रबंध निदेशक व क्षेत्रीय प्रबंधक को परिचालकों द्वारा विभिन्न मार्गों पर की जा रही फर्जी टिकटिंग की शिकायत की थी। क्षेत्रीय प्रबंधक के आदेश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी 23 परिचालकों के रूट बदल दिए गए। इनमें एटा-फर्रुखाबाद, मैनपुरी, शिकोहाबाद, दिल्ली मार्ग शामिल हैं।
-------------
दो यात्री बिना टिकट मिले
एआरएम की चेकिंग में बिना टिकट मिले दो यात्रियों के बाद एटा डिपो के परिचालक के विरुद्ध कार्रवाई की गई। एआरएम मदनलाल के नेतृत्व में बुधवार रात अलीगंज रोड पर आधा दर्जन से अधिक बसों की चेकिंग की। इनमें दो फर्रुखाबाद, दो हरदोई एवं दो एटा डिपो की बसें शामिल हैं। एआरएम ने बताया कि चेकिंग और तेज की जाएगी।

-------------
क्षेत्रीय प्रबंधक के निर्देश पर 23 परिचालकों के रूट बदले गए। यह लोग बिना सूचना के अनुपस्थित रहे। गुरुवार को डिपो की 13 से अधिक बसों का संचालन नहीं हो सका। इन्हें अविलंब डूयटी पर पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।
---मदन लाल, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed