{"_id":"5bc61dcabdec2269ad753005","slug":"21539710410-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्स की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैक्स की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
केवलगढ़ी के निकट डीपीएस स्कूली बस और ट्रक की भिड़ंत क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। मैक्स पिकअप की चपेट में आकर युवक और उसके मौसा की मौत हो गई। जबकि युवक का चचेरा भाई घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। वही घटना के बाद मौके से फरार हुए चालक को पकड़ने की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने जलेसर निधौलीकलां मार्ग पर जाम लगाया। जिसे सूचना पर पहुंची पुलसि ने हटवाते हुए यातायात सुचारु कराया।
थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी नरेंद्र (25) पुत्र लोकेंद्र पाल चचेरे भाई शांतीलाल पुत्र चोबसिंह के साथ अपने मौसा लेखराज पुत्र पूरनसिंह निवासी चौथरा थाना ऑवलखेड़ा आगरा को बाइक से उनके घर छोड़ने के लिए जा रहा था। बाइक लेकर युवक निधौलीकलां क्षेत्र के जलेसर रोड स्थित नगला डांडे के पास पहुंचा था। उसी समय मैैक्स पिकअप ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना को देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सूचना देकर सरकारी एंबुलेंस को मौके पर बुलाया। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस टीम ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने नरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि लेखराज और शांतीलाल को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा और अलीगढ़ अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजन लेखराज को आगरा लेकर जा रहे थे। उसी समय रास्ते में लेखराज ने दम तोड़ दिया। वही दूसरी तरफ राहुल पुत्र देवदत्त निवासी सकतपुर सकीट घुटलई के पास बाइक भिडंत में और विजेंद्रपाल पुत्र मुंशीलाल निवासी श्यामनगर शहर के जिला अस्पताल समीप स्कूटी से जाते वक्त कार की टक्कर लगने से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मैक्स से कुचलकर बालक की मौत
- कर्णवास वेलोन की जात करके लौटा था परिवारीजनों के साथ
- बालक की मौत से परिवार में मचा कोहराम
कासगंज/सिढ़पुरा। नगला कछियान के निकट मैक्स की टक्कर से बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
बृजेश शाक्य निवासी नगला कछियान परिवार सहित कर्णवास बेलोन की जात करके मैक्स गाड़ी से वापस लौटने के बाद अपने गांव पर उतर गए। इसी बीच उनका छोटा बेटा अंकित (11) पानी पीने के लिए चला गया। जब वह पानी पीकर वापस लौट रहा था तभी मैक्स के चालक ने बालक में टक्कर मार दी। गाड़ी बालक को रौंदते हुए निकल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बालक की मौत होते ही परिवारीजन चीत्कार कर उठे। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने चालक को अपनी हिरासत में लेने के साथ ही गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया।
जिस गाड़ी से उतरे वही बन गई काल
कासगंज। ब्रजेश शाक्य अपने परिवार के साथ कर्णवास बेलोन की जात करके सकुशल लौट आए। उनकी पत्नी फूलन देवी, बेटी संध्या, बड़ा बेटा अनिकेत, छोटा बेटा अंकित सभी काफी खुश नजर आ रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस गाड़ी से वह लौटकर वापस आए हैं वह गाड़ी ही उनके बेटे अंकित का काल बन जाएगी।
सेना में भर्ती को दौड़ लगा रहा युवक हादसे में घायल
कासगंज। पटियाली अलीगंज मार्ग पर नगला हीरा के निकट सेना की भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे मोहित मिश्रा (22) पुत्र राधा चरन को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।