{"_id":"5bb4f28d867a557f5f41a924","slug":"21538585229-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन स्टैंड पर गुंडागर्दी, अफसर नहीं करते हैं कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन स्टैंड पर गुंडागर्दी, अफसर नहीं करते हैं कार्रवाई
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन स्टैंड पर गुंडागर्दी, अफसर नहीं करते हैं कार्रवाई
मैनपुरी। कलक्ट्रेट परिसर में वाहन स्टैंड संचालक के गुर्गों की दबंगई खुलेआम चल रही है। परिसर में खड़ी बाइकों के प्लग निकाल लेना और विरोध करने पर मारपीट आमबात हो गई है। बुधवार को कलक्ट्रेट आए दो युवकों के साथ मारपीट की गई। बुधवार को कुरावली के गांव जवापुर निवासी अनुज कुमार किसी काम से कलक्ट्रेट आए थे। उसने 10 रुपये की पर्ची भी कटवाई, जब उसने वापस जाने के लिए बाइक स्टार्ट की तो स्टार्ट नहीं हुई। लोगों ने बताया कि उसका प्लग ठेका संचालक के गुर्गे निकाल ले गए हैं।
वह जब प्लग वापस लेने गया तो पर्ची भी दिखाई, लेकिन दबंग संचालक के गुर्गों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। वह एसडीएम से शिकायत करने गया, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। वहां भी ठेका संचालक के गुर्गों ने उसे धमकी दी। वहीं, एक अन्य युवक के भी साथ गुर्गों ने मारपीट कर दी। वह भी एसडीएम से शिकायत करने गया, लेकिन अधिकारी नहीं मिले। इसके बाद युवक वहां से चला गया। कलक्ट्रेट परिसर में मौजूद लोगों का कहना है कि ठेका संचालक के गुर्गे आए दिन मारपीट करते रहते हैं। कई बार शिकायतें हुईं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती।