फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teachers displayed their prowess in the badminton tournament.

Mainpuri News: बैडमिंटन प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दिखाया दम

Sat, 29 Aug 2026 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 29 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Teachers displayed their prowess in the badminton tournament.
मैनपुरी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों के बीच बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन शिवमंगल सिंह ऑफिसर्स क्लब में किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षकों ने दम दिखाया। महिला संवर्ग की अंजू विजेता और प्रबोध शाक्य उपविजेता रहीं। अंडर-45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में सुमित शुक्ला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नितिन मुकेश दूसरे स्थान पर रहे। इसी वर्ग के डबल्स मुकाबले में सुमित शुक्ला और विनीत की जोड़ी ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नितिन मुकेश और कुल प्रताप की जोड़ी उपविजेता रही। ओवर-45 आयु वर्ग के एकल मुकाबले में अतुल विजेता बने और पवन कुशवाहा उपविजेता रहे। डबल्स मुकाबले में पवन कुशवाहा और सुवनेश की जोड़ी ने विजेता का खिताब जीता, जबकि नवीन मिश्रा और श्याम किशोर पाठक की जोड़ी उपविजेता रही। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक व्यायाम शिक्षक सर्वेश यादव, अमरनाथ पचौरी, उमेश पीटीआई, प्रशांत कुमार, राहुल सक्सेना, जिला समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed