{"_id":"5ba5bfc0867a557eb1676204","slug":"21537589184-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ प्रबंधन का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने कार्यकर्ताओं को दिया बूथ प्रबंधन का मंत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 22 Sep 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए पार्टी अभी से अपने बूथ प्रबंधन पर जोर दे रही है। शुक्रवार को ब्रजक्षेत्र महामंत्री भवानी सिंह ने जिला और महानगर इकाई की अलग-अलग बैठकें कर पदाधिकारी और जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को बूथ प्रबंधन का मंत्र दिया गया।
जयपुर हाउस स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित जिला इकाई की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया ने की। भवानी सिंह ने कहा कि प्रवासी, प्रभारी और संयोजक इन तीनों को मिलकर तालमेल के साथ कार्य करना होगा। ताकि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा सके। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान सूची की त्रुटियों को दूर कराने के लिए कहा।
बैठक की मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री नीलिमा कटियार थीं। सांसद चौधरी बाबूलाल, विधायक पक्षालिका सिंह, राम प्रताप सिंह चौहान, जितेंद्र वर्मा, महेश गोयल के अलावा जिला महामंत्री सत्यदेव, गिर्राज सिंह कुशवाह, उमाशंकर माहौर, रामकुमार शर्मा, सोनू चौधरी, रितिक चौहान आदि मौजूद थे। महानगर इकाई की बैठक महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के नेतृत्व में हुई। भवानी सिंह ने महानगर के पदाधिकारी मंडल, मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रवासी और मोर्चों के अध्यक्षों को आगामी कार्यक्रम एवं कार्य योजना को बताया। महानगर के सभी 103 सेक्टर के 1474 बूथों और इसकी समितियों को गठन 24 सितंबर तक सुनिश्चित करने के लिए कहा है। 26, 27 और 28 सितंबर को पार्टी मतदाता अभियान चलाएगी। बैठक में बृजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, डॉ. जीएस धर्मेश, शिवशंकर शर्मा, विजय दत्त पालीवाल, गामा दुबे, अशोक पिप्पल, अश्वनी वशिष्ठ, दिनेश अगरिया आदि मौजूद थे।