{"_id":"5b99388f867a557ff265dd3e","slug":"21536768143-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर ग्राम पंचायत में मिलेगी वाईफाई की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर ग्राम पंचायत में मिलेगी वाईफाई की सुविधा
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
Depstech WiFi Borescope Inspection Camera
एटा। गांवों को इंटरनेट से लैस करने के लिए सरकार की ओर से वाईफाई चौपाल योजना शुरू की है। इसके माध्यम से गांव के लोगों को बेहतर नेट कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से वाईफाई का संचालन किया जाएगा।
दूरदराज के क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी मौजूद नहीं होने से बहुत से कार्य डिजिटल इंडिया के नारे को पूरा नहीं कर रहे हैं। गांवों को इंटरनेट नेटवर्क से जोड़ने के लिए सरकार वाईफाई चौपाल योजना शुरू की है। इसके माध्यम से हर ग्राम पंचायत में इंटरनेट सुविधा दी जाएगी। प्रत्येक ग्राम पंचायत में वाईफाई के माध्यम से इंटरनेट सेवा दी जाएगी। इसकी नेटवर्क सीमा पंचायत की परिधि के हिसाब से सेट की जाएगी। वाईफाई चौपाल योजना के तहत ग्राम पंचायत में संचालित प्राइमरी स्कूल अथवा पंचायत भवन के नजदीक सीएससी खोले जाएंगे। सीएससी का संचालन करने वाला व्यक्ति अपने क्षेत्र में वाईफाई की सुविधा मुहैया कराएगा। योजना पर अमल शुरू हो चुका है और कुछ ही समय में हर पंचायत स्तर पर यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। सरकार की मंशा है कि कोई भी गांव ऐसा नहीं बचना चाहिए जहां वाईफाई की सुविधा का अभाव हो।
सरकार की ओर से वाईफाई चौपाल योजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर सीएससी के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी मुहैया कराने जाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत प्राइमरी स्कूल अथवा पंचायत भवन के निकट सीएससी के माध्यम से गांवों को वाईफाई नेटवर्क दिया जाएगा।
विज्ञापन
संजय कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी
सीएससी में मिलेगी यह सुविधा
कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, मनोरंजन, बैंकिंग जैसी सुविधाओं का लाभ जनता तक सुलभता से पहुंचाया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में नागरिकों को ई गवर्नेस सेवाएं भी प्रदान की जाती है। सीएससी ग्रामीण भारत में कौशल विकास, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य और वित्तीय सेवाएं पहुंचाई जा रही है। यहां पेन कार्ड, ऑनलाइन पासपोर्ट आवेदन, ऑनलाइन सेवाएं आज भी संचालित हो रही हैं।