{"_id":"5b968113867a557fa9001ff1","slug":"21536590099-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी, 11 तस्कर चढ़े हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की फैक्ट्री पकड़ी, 11 तस्कर चढ़े हत्थे
Updated Mon, 10 Sep 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। राया पुलिस ने गांव चिकन में नकली देशी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पकड़ी है। 11 तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं। नौहरे का मालिक पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली शराब और स्प्रिट बरामद की है।
राया पुलिस और स्वाट टीम ने सूचना पर गांव चिकन में मुकेश के नौहरे पर छापामारा। पुलिस की कार्रवाई से यहां खलबली मच गई। पुलिस ने 11 तस्करों को पकड़ लिया। नौहरे का मालिक मुकेश भाग खड़ा हुआ।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार चौधरी और स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार ने एटा के गांव करतला निवासी राधेश्याम, दिलशाद, राजपाल, संतोष, मुकेश, बदायूं के प्रेमिला नगर निवासी जमुना प्रसाद, कासगंज के सोरों निवासी हुकुम सिंह, सत्यभान, अमर सिंह, मनोज, राजीव को पकड़ा है। यह सभी फैक्ट्री में नकली देशी शराब तैयार करके नगीना और गुड इवनिंग ब्रांड से सप्लाई करते थे। इनके कब्जे से 384 पेटी देशी शराब, चार स्प्रिट भरी कैन, तीन सील पैकिंग मशीन और बड़ी मात्रा में पैकिंग का सामान मिला है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
जहरीली शराब के लिए कंटेनर में जा रही स्प्रिट पकड़ी
पुलिस ने छापा मारकर गंगा नगला गांव के पास से स्प्रिट की कैन लदी कंटेनर को पकड़ा है। माना जा रहा है कि यह स्प्रिट जहरीली शराब बनाने के कार्य में प्रयोग करने के लिए लाई जा रही थी।
आरोपी पुलिस को देखते ही भाग गए। पुलिस कंटेनर को थाना राया ले आई। सूचना पर आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह राया थाने पहुंचे और स्प्रिट को चेक किया। माना जा रहा है कि स्प्रिट का प्रयोग जहरीली शराब बनाने के लिए किए जाना था। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।