फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   बाढ़ से बर्बाद हुईं फसल, किसान परेशान

बाढ़ से बर्बाद हुईं फसल, किसान परेशान

Tue, 04 Sep 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ से बर्बाद हुईं फसल, किसान परेशान
बाढ़ से बर्बाद हुईं फसल, किसान परेशान - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। जिले में बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। गंगा के जलस्तर में मंगलवार को और 5 सेंटीमीटर की वृद्धि हो गई। पिछले 48 घंटों से लगातार 2 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज बना हुआ है। जिससे न केवल बाढ़ का दायरा बढ़ा है बल्कि गांव में घुसे पानी का जलस्तर भी बढ़ गया है। ग्रामीण इलाकों की सड़कों के ऊपर से बाढ़ का पानी गुजर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा का जलस्तर 5 सेंटीमीटर और बढ़कर 163.75 मीटर के निशान पर पहुंच गया। इस साल का यह अधिकतम जलस्तर है। नरौरा के अलावा बिजनौर और हरिद्वार बैराज पर भी पानी का दवाब लगातार बना हुआ है। बाढ़ का कहर बढ़ने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। सबसे ज्यादा क्षति फसलों को हुई है। फसलों में हजारों बीघा मक्का बाजरा की फसलें सड़कर नष्ट हो गईं। अब ईख की फसल को भी नुकसान होने लगा है। हालांकि ईख की फसल को बाढ़ का पानी फायदा पहुंचाता है, लेकिन जिले में बाढ़ का प्रभाव 1 महीने से अधिक समय तक हो जाने के कारण अब यह पानी ईख की फसल के लिए भी नुकसान दे रहा है। प्रभावित इलाकों में किसानों का मुख्य उत्पादन ईख का है। ईख की फसल बर्बाद होने से किसानों को सर्वाधिक क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। किसान बाढ़ से हो रही तबाही को लेकर बेहद परेशान नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं विभिन्न मार्गों के कटे होने के कारण किसान अपने अपने गांव में सिमटकर रह गए हैं। बाढ़ के पानी को ग्रामीण तैर कर पार कर रहे हैं या फिर नाव के सहारे। पशुओं के चारे की किल्लत भी चरम पर है। पिछले 5 दिनों से लगातार पानी में वृद्धि होने के कारण जो घास के मैदान सुखे थे उनमें भी पानी भर चुका है। गांव में बनी भूसे की बुर्जियां भी बाढ़ की चपेट में आ गईं हैं और उनका भूसा भी सड़ गया है। लोग जहां तहां सुरक्षित डेरे बनाकर रह रहे हैं। प्रशासन भी लगातार निगरानी करके ग्रामीणों को मदद दे रहा है, लेकिन इससे ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्चार्ज-
नरौरा- 199318 क्यूसेक
बिजनौर- 146295 क्यूसेक
हरिद्वार- 100411 क्यूसेक
कछला गेज- 163.75 मीटर के निशान पर।
- गंगा के जलस्तर में मंगलवार को वृद्धि हुई है। इस साल का यह सर्वाधिक जलस्तर है। अभी स्थिति जस के तस रहने का अनुमान है, इसके बाद गिरावट आएगी। यदि हरिद्वार से पानी का डिस्चार्ज नहीं बढ़ा तो स्थिति में और सुधार होगा।
- एके सिंह, सहायक बाढ़ प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed