{"_id":"5b8be41442c7922ee4103194","slug":"21535894548-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। अखिल भारतीय कठेरिया समाज विकास मंच के प्रदेशीय पदाधिकारियों की बैठक नगर के आश्रम रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के विस्तार और समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपिन कठेरिया ने कहा कि संगठन का पहला लक्ष्य समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करना है। समाज के लोगों को अन्याय, शोषण आदि से बचाकर विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे खुद आधी रोटी ही खाएं, लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संगठन समाज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का चयन कर संगठन उनकी उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक मदद भी करेगा। इटावा से आए प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर कठेरिया ने समाज को संगठित करने पर बल दिया। एटा से आए प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कठेरिया ने समाज को अपना हक पहचानने के लिए प्रेरित किया।
मैनपुरी जिलाध्यक्ष मुकेश कठेरिया ने बताया कि जनपदीय कार्यकारिणी का विस्तार किया जा चुका है। इस अवसर पर विजेंद्र कठेरिया, होरीलाल, एड. प्रताप सिंह, उमाशंकर, मुकेश कठेरिया, गीतांशु कठेरिया, सुरेश चंद्र, सर्वेश कुमार, कुलदीप कठेरिया, रामकुमार, शिवेंद्र कठेरिया, रजत कठेरिया, जितेंद्र कठेरिया, रामकुमार, अजय कठेरिया, सौरभ कठेरिया आदि रहे।