{"_id":"5b89863b42c79246494d455a","slug":"21535739451-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश में बदल रही है शिक्षा की दिशा: राम नाईक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश में बदल रही है शिक्षा की दिशा: राम नाईक
Updated Fri, 31 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। उत्तर प्रदेश वेटरनेरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति राम नाईक ने कहा कि अब प्रदेश की शिक्षा में परिवर्तन हो रहा है। शैक्षिक सत्र पटरी पर लौट रहा है। महिलाओं के लिए वर्षों से विधानसभा और लोकसभा में 30-35 प्रतिशत आरक्षण की मांग चल रही है तो उत्तर प्रदेश की लड़कियां अपने बल पर ही यह मुकाम शिक्षा में हासिल कर रही हैं।
शुक्रवार को आठवें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल राम नाईक ने प्रदेश की शिक्षा के क्षेत्र में लड़कियों की बढ़ती भागेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 2017 में 15.60 लाख छात्र-छात्राओं को डिग्रियां दी गई हैं। इसमें 51 प्रतिशत लड़कियां हैं। प्रदेश के 28 विश्वविद्यालयों ने 1800 पदक बांटे हैं। इसमें 66 प्रतिशत पदक लड़कियों ने हासिल किए।
इस वेटरनेरी विवि से लड़कियों की हिस्सेदारी 27 प्रतिशत काफी है। समाज के लिए यह बेहतर संकेत है। राज्यपाल राम नाईक ने छात्रों से कामयाबी के लिए शॉटकट का रास्ता न अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
समारोह के मुख्य अतिथि यूजीसी चेयरमैन प्रो. डीपी सिंह ने कहा कि जिस समग्र विकास पर संयुक्त राष्ट्र में आज बात हो रही है, उस पर भारत में 100 साल काम शुरू हो गया था। मदनमोहन मालवीय ने बनारस हिंदू विवि की स्थापना के साथ ही समग्र शिक्षा, समग्र विकास की नींव रख दी थी।
प्रो. सिंह ने शिक्षा से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, बौधिक विकास के साथ आध्यात्मिक विकास की जरूरत भी बताई। कहा कि आध्यात्म विकास से दिव्यता जाग्रत होती है, अंतरदृष्टि विकसित होती है। विशिष्ट अतिथि पशुधन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि आज भी भारत की आत्म गांवों में बसती है। विकास मॉडल गांवों के दृष्टिगत होना चाहिये। कुलपति प्रो. केएमएल पाठक ने विवि की रिपोर्ट प्रस्तुत की। रजिस्ट्रार डॉ. पीके शुक्ला ने संचालन किया। अतिथियों ने वेटरनेरी विवि के छात्रों को डिग्रियां प्रदान कीं।
पिता के साथ कानपुर में पढ़े थे वाजपेयी
वेटरनेरी विवि के दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल राम नाईक ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी और उनके पिता कृष्ण बिहारी लाल वाजपेयी 1947 में एक साथ कानपुर के डीएवी कालेज में शिक्षा ग्रहण की थी।
उन्होंने बताया कि दो दिन पहले कानपुर में कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के सम्मेलन के दौरान किसी ने अटल बिहारी वाजपेयी की एमए की शिक्षा के संदर्भ में पूछा था। इसकी जानकारी आगरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अरविंद दीक्षित से की तो पता चला कि अटल बिहारी वाजपेयी ने कानपुर के डीएवी कालेज से एमए किया है। रिकार्ड में उनका नाम अटल बिहारी लाल वाजपेयी दर्ज है। इस दौरान उनके पिता कृष्ण बिहारी लाल वाजपेयी एलएलबी के छात्र थे।