{"_id":"5b2a4f5f4f1c1b214d8b76df","slug":"21529499487-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में दो पक्षों में हुई फायरिंग
Updated Wed, 20 Jun 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव गाड़ीवार में कुआं के पास की जमीन को लेकर पारिवारिक सदस्यों के बीच विवाद हो गया। दो पक्षों में लाठी डंडा और ईंट पत्थर चलने के बाद फायरिंग हो गई। ईंट पत्थर लगने से तीन लोग घायल हो गए। गांव गाड़ीवार निवासी रामनरेश और पुष्पेंद्र पारिवारिक सदस्य हैं। दोनों के बीच कुआं के पास की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार विवाद होने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चलने लगे।
दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर डंडों से हमला कर दिया। पथराव में बबली, नितिन और रामनरेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। पुष्पेंद्र पक्ष की तरफ से उसके भाई विक्रांत ने थाने में तहरीर दी। इसमें रामनरेश, आनंद, अनुज व दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं रामनरेश की तरफ से उनके पुत्र अनुज ने तहरीर देकर पुष्पेंद्र व अजीत, संतोष, नितिन पर मारपीट का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह ने बताया कि रामनरेश और दूसरे पक्ष के पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर जेल भेजा गया है।