फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   सीबीएसई: नतज्ञा ने मारी बाजी, दिव्यांश भी रहे अव्वल

सीबीएसई: नतज्ञा ने मारी बाजी, दिव्यांश भी रहे अव्वल

Sat, 26 May 2018 11:00 PM IST
Updated Sat, 26 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई: नतज्ञा ने मारी बाजी, दिव्यांश भी रहे अव्वल
सीबीएसई: नतज्ञा ने मारी बाजी, दिव्यांश भी रहे अव्वल - फोटो : अमर उजाला
एटा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने शनिवार को बारहवीं का परिणाम जारी कर दिया। इसमें जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय की नतज्ञा पाल ने 96.8 फीसदी अंक पाकर जिला टाप किया। वहीं असीसी कान्वेंट स्कूल के दिव्यांश और ट्यूलिप स्कूल के विशाल बाबू 96.6 फीसदी अंक पाकर दूसरे स्थान पर रहे। जबकि सेंट पॉल्स स्कूल के अश्वनी ने 96 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान पाया। परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

शनिवार को सीबीएसई बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखा। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। टॉपरों के अलावा जिले के विद्या मंदिर की मानसी शर्मा ने 95.6 फीसद के साथ पांचवां, असीसी कान्वेंट के अक्षत जैन, चिराग जैन, अभी जैन और जवाहर नवोदय विद्यालय की राधा ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त किए। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर के मोहित लुधानी को 94.8, हर्षित और जवाहर नवोदय की नुपूर गुप्ता को 94.6 फीसद अंक प्राप्त हुए। परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों के घर बधाई देने के लिए शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया।
विज्ञापन

बेटियों ने फिर किया टॉपर पर कब्जा
जिले में सीबीएसई बारहवीं में एक बार फिर बेटी ने टॉप किया। साथ ही टॉप टेन में जिले की तीन बेटियों ने अपनी काबिलियत का परचम लहाराया।
ये हैं टॉप टेन
नतज्ञा पाल 96.8 जवाहर नवोदय विद्यालय
दिव्यांश उपाध्याय 96.6 असीसी कान्वेंट स्कूल
विशाल बाबू 96.6 ट्यूलिप स्कूल
अश्वनी कुमार 96 सेंट पॉल्स स्कूल
मानसी शर्मा 95.6 सरस्वती विद्या मंदिर
अक्षत जैन 95.4 असीसी कान्वेंट
चिराग जैन 95.4 असीसी कान्वेंट
अभी जैन 95.4 असीसी कान्वेंट
राधा 95.4 जवाहर नवोदय विद्यालय
मोहित लुधानी 94.8 सरस्वती विद्या मंदिर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed