{"_id":"5b06d0384f1c1ba16e8b462d","slug":"21527173176-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक हरिओम सहित पांचों को मिली जमानत, जेल से रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक हरिओम सहित पांचों को मिली जमानत, जेल से रिहा
Updated Thu, 24 May 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सिरसागंज के सपा विधायक हरिओम यादव उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू सहित पांच लोगों की जमानत अर्जी एसीजेएम द्वितीय ने स्वीकार कर ली। जमानत अर्जी पर काफी देर तक बहस चली। जमानत अर्जी स्वीकार होने की साथ ही विधायक खेमा जेल से लेने पहुंच गया। शाम करीब सात बजे वे जेल से बाहर आए। जेल से बाहर आने के बाद वे सीधे शिकोहाबाद स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।
थाना सिरसागंज के पैगू गढ़ी निवासी श्यामवीर यादव की पीट-पीटकर हत्या के बाद अभियोग दर्ज कराने को लेकर गांव से लेकर थाने तक हंगामा हुआ था। विधायक और उनके बेटे विजय प्रताप छोटू जिला अस्पताल आए थे। इधर सिरसागंज एसएचओ रवींद्र दुबे ने विधायक एवं उनके बेटे सहित छह लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, बलवे का मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार देर रात पुलिस ने जिला अस्पताल से सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, बेटे विजय प्रताप उर्फ छोटू, लेबर कालोनी शिकोहाबाद निवासी गौरव पुत्र प्रमोद यादव, सुुरेशचंद्र यादव पुत्र शांतिस्वरूप यादव निवासी जेबड़ा थाना मक्खनपुर, रामनरेश पुत्र शिशुपाल बाह आगरा को गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
एसीजेएम द्वितीय अशोक कुमार यादव के कोर्ट में सुनवाई चली। लेकिन सरकारी अधिवक्ता ने क्रमिनल हिस्ट्री मंगाने के लिए तीन दिन का समय ही मांगने से गुरुवार को सुनवाई की तिथि तय की। मामले में सुनवाई को लेकर सुबह से गहमा-गहमी थी। दोनों ओर से लंबी बहस के बाद शाम को कोर्ट ने जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। विधायक की ओर से पैरवी धर्म सिंह यादव एडवोकेट, विजय प्रकाश यादव एडवोकेट, गजेंद्र सिंह यादव रोमी और आनंद यादव सहित अन्य वकील कर रहे थे। जमानत मंजूर होने के साथ जेल से बाहर निकालने की तैयारी शुरू कर दी गई। शाम करीब सात बजे जेल से बाहर आने के बाद सीधे शिकोहाबाद स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।