{"_id":"5b05a7374f1c1bde408b75c5","slug":"21527097143-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण इलाकों में बदमाशों की दहशत से हो रही फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण इलाकों में बदमाशों की दहशत से हो रही फायरिंग
Updated Wed, 23 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
सहावर में मधुमक्खी पालकों से लूटपाट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कासगंज।
सहावर और अमांपुर में डकैती की घटनाओं के बाद से लोग लगातार सहमे हुए हैं। इन दोनों ही घटनाओं के बाद बदमाशों ने अन्य स्थानों पर भी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है। जिससे बदमाशों की सक्रियता की लगातार पुष्टि हो रही है। मंगलवार की रात्रि को ही नगला मुंडा और सहावर के नाथूपुर के बाग में बदमाशों ने दो वारदातों को अंजाम दे दिया। बदमाश लगातार बस्तियों में पहुंच रहे हैं। लोगों की सक्रियता और पुलिस की सक्रियता के बावजूद वे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
मोहल्ला ददवारा में फायरिंग की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सहावर प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी शशिकांत भी मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रात्रि के समय मोहल्ला ददवारा में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट की थी। उनकी चीखपुकार को लोग बदमाशों द्वारा की गई मारपीट समझ रहे थे। जिससे फायरिंग हो गई। सहावर में भी डकैती की वारदात के बाद लगातार तीन दिन फायरिंग की घटनाएं हुईं। सहावर के गांव जहांगीरपुर, गनेशपुर, अडुुपुरा में ग्रामीण रात्रि के समय में गश्त कर रहे हैं। बताया जाता है कि ज्यादातर लोग छतों पर सोकर आने जाने वालों पर नजर रख रहे हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस निरंतर गश्त कर रही है। सभी थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज स्वयं गश्त को जा रहे हैं। पुलिस के अधिकारी भी रात्रि गश्त में क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
नहीं मिलता यूपी 100 पर फोन
अमांपुर के नगला मुंडा की घटना पर ग्रामीणों ने कई बार यूपी 100 को फोन किया, लेकिन कॉल नहीं लगी। रात्रि डेढ़ बजे तक ग्रामीण इस कोशिश में लगे रहे। वहीं घायलों के परिवारीजनों ने बताया कि थाना पुलिस सुबह करीब 7 बजे गांव में पहुंची। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।