{"_id":"5b0577394f1c1be5408b744e","slug":"21527084857-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनादी कराकर राणा के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनादी कराकर राणा के आवास पर कुर्की नोटिस चस्पा
Updated Wed, 23 May 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कल्पतरु ग्रुप के मालिक जालसाज जयकृष्ण सिंह राणा के आवास चंदनवन पर मुनादी कराकर फरह पुलिस ने कुर्की नोटिस चस्पा किया। राणा के आवास पर मुनादी होते देख आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। यह कुर्की नोटिस सेबी के मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में हाजिर न होने पर किए गए थे।
प्लाट और फ्लैट की एवज में 500 करोड़ रुपये लेकर दो साल से फरार कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सेबी के एक मामले में दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में जयकृष्ण सिंह राणा हाजिर नहीं हुआ। कई बार कोर्ट ने हाजिर होने के लिए राणा को नोटिस भेजे, पर वह हाजिर नहीं हुआ।
आखिरकार तीस हजारी कोर्ट ने कल्पतरु ग्रुप के मालिक जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ कुर्की नोटिस और कुर्की के एक साथ आदेश किए। फरह पुलिस को कुर्की नोटिस चस्पा करते हुए कुर्की के आदेश दिए। फरह पुलिस की टीम बुधवार को राणा के आवास चंदनवन एए-13 पर पहुंची। यहां पर पुलिस ने मुनादी कराकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने बताया कि सेबी के मामले में हाजिर न होने पर जयकृष्ण सिंह राणा के खिलाफ तीस हजार कोर्ट ने कुर्की नोटिस किए थे। मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया गया है।