फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अंधेरे से जंग, जिंदगानी हो रही तंग

अंधेरे से जंग, जिंदगानी हो रही तंग

Tue, 24 Apr 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
अंधेरे से जंग, जिंदगानी हो रही तंग
विद्युतीकरण - फोटो : Amar Ujala
एटा/मारहरा/राजा का रामपुर। हर घर को रोशन करने के लिए तमाम योजनाएं और कवायदें हो रही हैं, लेकिन जिले में आज भी तमाम गांव अंधेरे में डूबे हैं। गांवों का हाल यह है कि खंभे लग गए हैं, लेकिन तार नहीं खिंचे। ग्रामीण खंभों को देखकर बिजली आने की उम्मीद संजोए हैं, लेकिन सरकारी रहनुमा उम्मीदों पर पानी फेरने मेें जुटे हैं। अमर उजाला टीम ने ऐसे गांवों का जायजा लिया, तो ग्रामीणों का दर्द कुछ यूं सामने आया।
विज्ञापन

समोखर और राम नगर को बिजली का इंतजार
विधान सभा मारहरा के दो गांव समोखर, रामनगर में दीपक की रोशनी में जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं। यहां विद्यार्थी मिट्टी के तेल से दीपक जलाकर पढ़ाई करते हैं। कुछ साल पहले गांव में लगे बिजली के खंभे ग्रामीणों के लिए पशु बांधने बाले खूंटे बनकर रह गए हैं। ग्रामीण राम रहीस और जनक सिंह कहते हैं कि गांव में बिजली के आने की खबर तो सुनी थी, लेकिन पता नहीं कि कब आएगी? सोचा था कि दुनिया छोड़ने से पहले गांव में बिजली की रोशनी देख लेते, लेकिन यह भी नसीब होता नजर नहीं आता। रामदास और सुरेश चंद्र का कहना है कि गांव में विद्युतीकरण न होने से शिक्षा का स्तर गिर रहा है। छात्र अखिलेश कुमार ने बताया कि दीपक के सहारे ही पढ़ाई करते हैं। दो साल पहले गांव में खंभेे तो लगा दिए गए, मगर बिजली का कोई अता पता नहीं है।
विज्ञापन


खंभे टूटने लगे, मगर नहीं खिचे तार
अलीगंज तहसील से महज 12 किमी दूर गांव मोर्चा नहर का भी हाल कुछ ऐसा ही है। तीन हजार की आबादी वाले गांव में लोग लालटेन, कुप्पी और मोमबत्ती से काम चलाते हैं। विद्युत निगम ने गांव में खंभेे तो लगा दिए, मगर अभी तक तार नहीं खींचे गये। बिजली न होने से नहर के किनारे बसा गांव रात में डरावना लगता है। लोगों को वारदातों का डर सताता रहता है। गांव के भूपेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में काफी प्रयासों के बाद बिजली आने की प्रक्रिया हुई थी। खंभेेे लगाने के बाद निगम तार डालना भूल गया। अजय कुमार, उग्रसेन यादव और विपनेश कुमार का कहना है कि आठ माह पहले लगाए गए बिजली के खंभे टूटकर गिरने लगे हैं। तार खींचना तो शायद गांव विकसित होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम का दावा
विद्युत निगम का दावा है कि जिले के 784 राजस्व गांव विद्युतीकरण से संतृप्त हो चुके हैं। पांच सौ से अधिक आबादी वाले 368 मजरों में से 257 का काम पूरा हो चुका है। वहीं 111 मजरों में काम समाप्ति की ओर है। जून 2018 तक काम पूरा हो जाएगा। 300 से अधिक आबादी वाले 471 मजरे भी संतृप्त हो चुके हैं। वहीं सौ से अधिक आबादी वाले 717 मजरों में 475 में आंशिक रूप से काम रह गया है। वहीं शेष 242 में काम होना है। जो इस वित्तीय वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। अधिशासी अभियंता ग्रामीण सोपाली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सौ से कम आबादी वाले शत प्रतिशत नगलों एवं मजरों का विद्युतीकरण पॉवर टू ऑल योजना के अंतर्गत किया जाएगा। इसके साथ ही जिले का पूरा आबादी क्षेत्र विद्युतीकरण से संतृप्त हो जाएगा।

कहते हैं आंकड़े
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
853 राजस्व गांव हैं जिले में
784 गांवों को विद्युतीकृत करने का दावा
242 गांवों में होना है विद्युतीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed