{"_id":"5ad9f8874f1c1b58098b588a","slug":"21524234375-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताब न लाने पर मासूमों को धूप में खड़ा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किताब न लाने पर मासूमों को धूप में खड़ा किया
Updated Fri, 20 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। किताब न लाने पर स्कूल में मासूमों को धूप में खड़े होने की सजा दी गई। बच्चों ने यह बात घर पहुंच अभिभावकों को बताई। इस पर अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर हंगामा काटा। हालांकि स्कूल प्रशासन ने घटना से इंकार किया है।
मामला गोपाल आश्रम के सामने स्थित ओमवती देवी विद्यालय का है। इस विद्यालय मे बोधाश्रम निवासी विकास बंसल के दो बच्चे पढ़ते हैं। मानविक बंसल कक्षा दो में हैं, युग बंसल यूकेजी में पढ़ते हैं। विकास बंसल ने आरोप लगाया किसी कारणवश उनके बच्चों की किताबें नहीं आ पाई हैं, तो विद्यालय में बच्चों को धूप में खड़े होने की सजा दे दी गई। वहीं, फीस भरने में देरी होने पर लेट फीस भी कई बार वसूली जा चुकी है।
बच्चों ने यह बात घर पर आकर बताई। इसके बाद ही हम शिकायत दर्ज कराने के लिए यहां आए हैं। इस दौरान अभिभावक एवं स्कूल प्रबंधक में काफी नोकझोंक भी हुई। स्कूल के प्रबंधक गिरीश किशोर मित्तल ने कहा कि दोनों बच्चे बिना किताबों के आते हैं। फीस समय से नहीं भरी जाती है। बच्चों को धूप में खड़ा करने की बात गलत है। अभिभावकों ने ही महिला स्टाफ से अभद्रता की है। कालेज बंद कराने तक की धमकी दी है।