{"_id":"5ad23bdd4f1c1b9f098b4899","slug":"21523727325-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेबर कालोनी में मकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेबर कालोनी में मकान का ताला तोड़कर चोरी
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार क्षेत्र के लेबर कालोनी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर 57 हजार की नकदी, जेवरात एवं घरेलू सामान चोरी कर लिया। करौली माता के दर्शन को गए परिवार ने लौटने पर पुलिस को तहरीर दी है।
थाना लाइनपार के लेबर कालोनी निवासी प्रमोद मिश्रा पुत्र बालेश्वर मिश्रा परिवार के साथ मां कैलादेवी के दर्शन करने गए थे। घर पर ताला लगा हुआ था। शनिवार को वे वापस लौटे तो ताला टूटा मिला। चोरी होने की जानकारी होते ही उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। प्रमोद मिश्रा ने बताया कि चोर करीब 57 हजार रुपये, सोने एवं चांदी के जेवरात और महंगी साड़ी के अलावा घरेलू सामान को चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष लाइनपार नीरज मिश्रा ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।