फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   जनता के हित में निर्णय देती है अदालत : जस्टिस विजय लक्ष्मी

जनता के हित में निर्णय देती है अदालत : जस्टिस विजय लक्ष्मी

Sun, 01 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
जनता के हित में निर्णय देती है अदालत : जस्टिस विजय लक्ष्मी
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। वर्तमान समय में न्यायपालिका के समक्ष कई चुनौतियां हैं। आज देश की जनता न्याय पालिका की ओर देख रही है। जनता को न्यायपालिका में पूरा भरोसा है। जनता के भरोसे को हमें कायम रखना है। यह बातें रविवार को हाईकोर्ट की जस्टिस विजय लक्ष्मी ने कहीं।
विज्ञापन


लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में ‘न्यायपालिका के समक्ष चुनौतियां’ विषय पर गोष्ठी हुई। उन्होंने कहा कि देश के बजट का मात्र 0.1 प्रतिशत न्यायपालिका के लिए दिया जाता है। हाईकोर्ट में कभी-कभी एक दिन में 140 से अधिक मुकदमे जजों के सामने चुनौतियां खड़ी करते हैं। कार्यपालिका और व्यवस्थापिका न्याय पालिका के बजट को नहीं बढ़ा रही हैं। जिला जज नंदलाल ने कहा कि न्यायपालिका के समक्ष काफी चुनौतियां हैं। लोगों को न्याय देने के लिए कार्य करने के साथ ही चुनौतियों का मुकाबला करना है।
विज्ञापन


अपर जिला जज लालचंद, प्रदीप कुमार, आनंद कुमार सिंह, उमेश कुमार, तैयब अहमद, रेनू राव, तरुण कुमार सिंह, सीजेएम अनिल कुमार, सिविल जज अजय कुमार सिंह, एसीजेएम ब्रजेश कुमार सिंह, सिविल जज सोनिका वर्मा को सम्मानित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा देवी, प्रबंधिका अनुपम गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता, महेशचंद्र अग्रिहोत्री, आराधना गुप्ता, फलनू वैपई, मिस किम, मिस नॉकसेन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष साधना गुप्ता, रचना रायजादा, नकुल सक्सेना, राममोहन जौहरी, सुभाष मिश्रा, कमल शर्मा, नरेंद्र त्रिवेदी, कुसुम श्रीवास्तव मौजूद रहे। संचालन डॉ. राकेश गुप्ता, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed