फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   पुलिस और पीएसी ने आठ घंटे में हथियारों समेत तीन पकड़े

पुलिस और पीएसी ने आठ घंटे में हथियारों समेत तीन पकड़े

Fri, 30 Mar 2018 08:38 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 08:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और पीएसी ने आठ घंटे में हथियारों समेत तीन पकड़े
डैमो - फोटो : डैमो
बरसाना (मथुरा)। छाता के गांव खायरा के बाद शुक्रवार को बरसाना का गांव हाथिया मथुरा पुलिस के निशाने पर रहा। पुलिस और पीएसी के जवानों के आठ घंटे के सर्च आपरेशन से गांव में भगदड़ मच गई। शातिर अपराधी घरों को छोड़कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ तीन लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन


दो दिन तक छाता के गांव खायरा में 80 ट्रैक्टर बरामद करने वाली पुलिस शुक्रवार को बरसाना के गांव हाथिया पहुंची। एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देश पर मुस्तैदी से जुटी पुलिस और पीएसी के जवानों ने आठ घंटे तक गांव हाथिया में सर्च आपरेशन चलाया। बरसाना पुलिस ने यहां से शब्बीर, अली हुसैन और उमर को दबोचा है। तलाशी में इनके घरों से एक बंदूक, तमंचा, 25 कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण, एक ट्रैक्टर और दो बाइकें बरामद की हैं। सर्च आपरेशन में एसपी देहात आदित्य शुक्ला, एसपी ट्रैफिक डा. ब्रजेश कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान, सीओ छाता चंद्रधर गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन हजार देसी शराब के क्वार्टर बरामद
बरसाना। सर्च अभियान की समाप्ति के बाद बरसाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने हरियाणा से तस्करी करके ले जाई जा रही देशी शराब का जखीरा पकड़ा है। तलाशी में टाटा 407 में तीन हजार देशी शराब के क्वार्टर बरामद हुए। पुलिस ने हाथिया निवासी शेर सिंह और संजू को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed