{"_id":"5ab14d3f4f1c1bbc758b699b","slug":"21521569087-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ वाली माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ वाली माता के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, महिला की मौत
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। थाना मटसेना क्षेत्र के ग्राम मटामई के पास दो टेंपो आपस में टकराने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि छह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जमा भीड़ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के शांतिनगर निवासी कुसुमा देवी (55) पत्नी महेश चंद्र अपने बेटे दीपक, रेनू देवी पत्नी कालीचरन, बेटी लक्ष्मी के साथ बीहड़ वाली माता के दर्शन करने टेंपों से आसफाबाद चौराहे जा रहे थे। मटसेना क्षेत्र के ग्राम मटामई के पास पहुंचे ही सामने से तेज गति से आ रहे दूसरे टेंपो से भिड़ंत हो गई। देखते ही देखते टेंपो सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
सूचना पर मटसेना एसओ सुनील भारद्वाज मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में कुसमा देवी की चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घायलों में दीपक, लक्ष्मी देवी (पांच वर्ष) रेनू देवी पत्नी काली चरन, मयंक निवासी ढकपुरा मटसेना, सरोज देवी जलालपुर थाना मटसेना एंव टेंपो चालक फईमउद्दीन शामिल है।